अखिलेश यादव ने बता दिया UP चुनाव जीतने का मास्टरप्लान, समझ लीजिए सीटों का गणित, योगी को हराने की पूरी तैयारी

Akhilesh Yadav On UP Chunav 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनावी बिगुल बजने से बहुत पहले ही शह और मात का खेल शुरू हो चुका है। अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने एक ऐसा फॉर्मूला दिया है, जिसने राजनीतिक विश्लेषकों का सिर चकरा दिया है। अखिलेश का दावा है कि विपक्ष की 'डबल तैयारी' के आगे भारतीय जनता पार्टी (BJP) टिक नहीं पाएगी। लेकिन कहानी जितनी सीधी दिख रही है, उतनी है नहीं।

एक तरफ अखिलेश यादव सीटों का जो जोड़-घटाना समझा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके अपने ही पुराने साथी कांग्रेस के नेताओं और हैदराबाद से आए असदुद्दीन ओवैसी ने सपा के इस दावे की हवा निकालना शुरू कर दिया है। आइए समझे पूरा माजरा क्या है?

Akhilesh Yadav On UP Chunav 2026

🔷UP की 403 सीटों पर अखिलेश का 806 वाला गणित! क्या 'डबल तैयारी' के से डर जाएगी BJP?

आगरा के एक होटल में आयोजित 'विजन इंडिया' कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव के चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास दिखाई दे रहा था। जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि कांग्रेस के बड़े नेता उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रहे हैं, तो अखिलेश ने बेहद दिलचस्प और हंसते हुए जवाब दिया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "अगर कांग्रेस पार्टी भी सभी 403 सीटों पर अपनी जमीन मजबूत कर रही है और हमारी समाजवादी पार्टी भी सभी 403 सीटों पर पूरी ताकत से जुटी हुई है, तो इसका मतलब साफ है कि प्रदेश में डबल तैयारी चल रही है। 403 और 403 मिलकर हो गए 806 विधानसभा क्षेत्र।" अखिलेश का तर्क है कि इस 'डबल तैयारी' और दोगुनी ताकत से भाजपा को सत्ता से बेदखल करना बेहद आसान हो जाएगा।

अखिलेश ने इसे भाजपा के खिलाफ विपक्ष की "डबल तैयारी" बताया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा हमारी डबल तैयारी से डरी हुई है। इस कार्यक्रम में अखिलेश ने व्यापारियों को लुभाते हुए यह वादा भी किया कि 2027 में सपा की सरकार बनते ही व्यापारियों की सुरक्षा और सहूलियत उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

UP Election 2027: योगी या अखिलेश? उत्तर प्रदेश में कौन जीतेगा चुनाव? मशहूर चुनावी पंडित की भविष्यवाणी से हलचल
UP Election 2027: योगी या अखिलेश? उत्तर प्रदेश में कौन जीतेगा चुनाव? मशहूर चुनावी पंडित की भविष्यवाणी से हलचल

अखिलेश यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है...देखिए पब्लिक उनके इस गणित के बारे में क्या कह रही है।

🔷अखिलेश के गणित पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के तीखे तेवर, बोले- 'हम कोई भिखारी नहीं हैं'

अखिलेश यादव भले ही गठबंधन को 'डबल ताकत' का नाम दे रहे हों, लेकिन कांग्रेस के भीतर उनके इस फॉर्मूले को लेकर भारी नाराजगी दिखाई दे रही है। सहारनपुर से कांग्रेस के फायरब्रांड सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश के इस गणित पर पानी फेरते हुए बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है।

इमरान मसूद ने साफ कह दिया कि कांग्रेस यूपी की सभी 403 सीटों पर अपने दम पर चुनावी तैयारी कर रही है और लगभग 70 प्रतिशत बूथों पर उनका काम पूरा भी हो चुका है। जब उनसे पूछा गया कि सपा जितनी सीटें देगी क्या कांग्रेस उतने पर मान जाएगी, तो वे बिफर पड़े।

मसूद ने कहा, "सपा हमें सीट देने वाली कौन होती है? क्या हम उनसे भीख मांग रहे हैं? गठबंधन के अंदर बराबरी की मेज पर बैठकर सम्मानजनक फैसला होता है, यहाँ कोई लेना-देना या भीख जैसी बात नहीं होती।" उन्होंने सपा को पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए नसीहत दी कि अगर वहां ममता बनर्जी ने समय रहते कांग्रेस का हाथ थामा होता तो आज तृणमूल का यह हाल न होता। मसूद ने साफ कर दिया कि अगर बात सम्मान की नहीं हुई, तो कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

UP Election 2027 Survey: आज चुनाव हुए तो, यूपी में BJP को कितनी सीटें? अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला कितना फिट?
UP Election 2027 Survey: आज चुनाव हुए तो, यूपी में BJP को कितनी सीटें? अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला कितना फिट?

🔷मुलायम सिंह के पुराने रास्ते पर लौटे अखिलेश

सियासी बयानों के बीच, आगरा की जमीन पर अखिलेश यादव का एक अलग ही रूप देखने को मिला। जानकारों का कहना है कि अखिलेश अब अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुरानी चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं।

इस चुनावी रण को जीतने के लिए अखिलेश सिर्फ मंचों से भाषण नहीं दे रहे, बल्कि कार्यकर्ताओं के दिलों में उतरने की कोशिश कर रहे हैं। आगरा दौरे के दौरान वे कार्यक्रम से एक दिन पहले ही पहुंच गए और लगातार छह घंटे तक अपने पुराने और वफादार कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उनके सुख-दुख में शामिल हुए।

आगरा की सड़कों पर लगे 'सत्ताईस के सत्ताधीश' वाले होर्डिंग्स और बैनर साफ बयां कर रहे हैं कि सपा इस बार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पुरानों को गले लगा रही है और नए चेहरों को पार्टी से जोड़ रही है।

🔷सपा के अभेद्य गढ़ में ओवैसी की सीधी एंट्री

अखिलेश यादव की मुश्किलें सिर्फ कांग्रेस के बयानों से ही नहीं बढ़ी हैं, बल्कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनके मुस्लिम वोट बैंक में सीधी सेंधमारी कर दी है। बहराइच की मटेरा विधानसभा सीट पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया।

मटेरा सीट साल 2008 के परिसीमन के बाद से ही समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत गढ़ मानी जाती रही है, जहां से फिलहाल सपा के दिग्गज नेता वकार अहमद शाह की बहू मारिया शाह विधायक हैं। ओवैसी ने इसी पारंपरिक सीट से अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को उम्मीदवार घोषित करके अखिलेश को सीधी चुनौती दे दी है। रैली में भारी भीड़ के बीच ओवैसी ने कहा कि उन्हें न तो किसी के बुलडोजर का डर है और न ही एनकाउंटर का कोई खौफ है।

🔷'अब हम सिर्फ दरी बिछाने का काम नहीं करेंगे'

मटेरा की इस रैली में ओवैसी ने सीधे तौर पर मुस्लिम समाज को अपनी राजनीतिक ताकत पहचानने का आह्वान किया। उन्होंने अखिलेश यादव की पुरानी जीतों और दावों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश साल 2014 के बाद से लगातार हर चुनाव में नाकाम साबित हो रहे हैं।

ओवैसी ने गठबंधन की संभावनाओं पर बात करते हुए बेहद कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, "हम किसी भी दल के लिए सिर्फ दरी बिछाने और उन्हें सत्ता की कुर्सी पर बैठाने का जरिया नहीं बनेंगे। अब बात सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक हिस्सेदारी और बराबरी की होगी। अगर कोई पार्टी भाजपा को रोकने के लिए हमसे सम्मान के साथ बात करना चाहती है, तो ओवैसी तैयार है, लेकिन हमारी शर्तों पर।" ओवैसी के इस कदम से बहराइच समेत पूरे पूर्वांचल की राजनीति में खलबली मच गई है क्योंकि मुस्लिम मतों का बिखराव सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी की चुनावी नैया को डुबो सकता है।

🔷क्या बिखर जाएगा विपक्ष का ताना-बाना?

अगर इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम का बारीकी से विश्लेषण किया जाए, तो साफ है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की राह अखिलेश यादव के लिए उतनी आसान नहीं है जितनी वे कागजों पर दिखा रहे हैं। 806 सीटों की 'डबल तैयारी' का नारा सुनने में जितना अच्छा लगता है, जमीनी हकीकत में सीटों के बंटवारे के वक्त यह फार्मूला उतना ही पेचीदा हो जाएगा।

कांग्रेस का स्वाभिमान और ओवैसी की हिस्सेदारी वाली राजनीति ने अखिलेश के सामने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। अगर समय रहते इन अंतर्विरोधों को नहीं सुलझाया गया, तो विपक्ष के इस आंतरिक टकराव का सीधा फायदा एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+