यूपी चुनाव 2017: छिटपुट हिंसा की घटनाओं के 61 फीसदी पर खत्म हुआ चौथे चरण का मतदान
चौथे चरण के चुनाव में 680 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 61 थी। इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।
नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। इस चरण में यूपी के 12 जिलों की 53 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चौथे चरण में 61 फीसदी मतदान हुआ।

- 5:00 बजे- यूपी में चौथे चरण का मतदान खत्म, हिंसा की छिटपुट घटनाएं
- 3:40 बजे- चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.37 फीसदी वोटिंग
- 3:40 बजे- इलाहाबाद में दोपहर 3 बजे तक 45.89 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- प्रतापगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 51.2 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- रायबरेली में दोपहर 3 बजे तक 52.88 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- कौशांबी में दोपहर 3 बजे तक 51 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- चित्रकूट में दोपहर 3 बजे तक 54 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- फतेहपुर में दोपहर 3 बजे तक 49.47 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- ललितपुर में दोपहर 3 बजे तक 57.55 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- हमीरपुर में दोपहर 3 बजे तक 53.02 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- जालौन में दोपहर 3 बजे तक 45.79 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- बांदा में दोपहर 3 बजे तक 49.95 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- झांसी में दोपहर 3 बजे तक 54.60 प्रतिशत मतदान
- 3:40 बजे- महोबा में दोपहर 3 बजे तक 55.70 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 38.14 फीसदी वोटिंग
- 1:40 बजे- इलाहाबाद में दोपहर 1 बजे तक 33.19 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- इलाहाबाद में दोपहर 1 बजे तक 33.19 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- प्रतापगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 35.57 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- रायबरेली में दोपहर 1 बजे तक 45.5 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- कौशांबी में दोपहर 1 बजे तक 38 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- चित्रकूट में दोपहर 1 बजे तक 44 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- फतेहपुर में दोपहर 1 बजे तक 40.5 प्रतिशत मतदान

- 1:40 बजे- ललितपुर में दोपहर 1 बजे तक 43.61 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- हमीरपुर में दोपहर 1 बजे तक 44 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- जालौन में दोपहर 1 बजे तक 35.88 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- बांदा में दोपहर 1 बजे तक 39 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- झांसी में दोपहर 1 बजे तक 42 प्रतिशत मतदान
- 1:40 बजे- महोबा में दोपहर 1 बजे तक 42.76 प्रतिशत मतदान
- 12:45 बजे- इलाके में भारी मात्रा में फोर्स तैनात, विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
- 12:40 बजे- इलाहाबाद के मेजा में पथराव, दारोगा पर सपा के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप
- 12:25 बजे- राजा भैया के करीबी हैं गोपाल, शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
- 12:25 बजे- प्रतापगढ़ में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और सपा एमएलसी अक्षय प्रताप उर्फ़ गोपाल घर में नजरबंद
- 12:20 बजे- प्रतापगढ़ में बेंती बूथ पर राजा भैया ने मां के साथ डाला वोट
- 12:10 बजे- सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने फतेहपुर में डाला अपना वोट
- 11:45 बजे- यूपी चुनाव के चौथे चरण में 11 बजे तक 24.6 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- इलाहाबाद में सुबह 11 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- प्रतापगढ़ में सुबह 11 बजे तक 25.4 प्रतिशत मतदान

- 11:40 बजे- रायबरेली में सुबह 11 बजे तक 25.2 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- कौशांबी में सुबह 11 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- चित्रकूट में सुबह 11 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- फतेहपुर में सुबह 11 बजे तक 20.8 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- ललितपुर में सुबह 11 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- हमीरपुर में सुबह 11 बजे तक 31.2 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- जालौन में सुबह 11 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- बांदा में सुबह 11 बजे तक 25.35 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- झांसी में सुबह 11 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान
- 11:40 बजे- महोबा में सुबह 11 बजे तक 29.74 प्रतिशत मतदान
- 11:35 बजे- बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बांदा में बूथ नंबर 84 पर डाला अपना वोट
- 11:30 बजे- SSB जवान ने कई लोगों को जड़ा थप्पड़, वोटरों में गुस्सा
- 11:30 बजे- इलाहाबाद में शंकरगढ़ राजकीय बालिका इंटर कालेज में SSB जवान ने की बदतमीजी
- 11:20 बजे- फूलपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने पत्नी संग डाला वोट
- 10:50 बजे- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने इलाहाबाद में डाला अपना वोट

- 10:10 बजे- कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रतापगढ़ में डाला अपना वोट
- 9:40 बजे- चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक कुल 10.23 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- इलाहाबाद में सुबह 9 बजे तक 9.3 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- प्रतापगढ़ में सुबह 9 बजे तक 10.4 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- रायबरेली में सुबह 9 बजे तक 9.5 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- कौशांबी में सुबह 9 बजे तक 12.5 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- चित्रकूट में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- फतेहपुर में सुबह 9 बजे तक 9.8 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- ललितपुर में सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान

- 9:40 बजे- हमीरपुर में सुबह 9 बजे तक 10.8 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- जालौन में सुबह 9 बजे तक 8.66 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- बांदा में सुबह 9 बजे तक 10.3 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- झांसी में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
- 9:40 बजे- महोबा में सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान
- 9:20 बजे- रायबरेली सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह ने डाला अपना वोट

- 9:15 बजे- ललितपुर के आधा दर्जन गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार, विकास ना होने से नाराज
- 9:10 बजे- प्रतापगढ़ में दो बूथों पर EVM खराब, मतदान रुका
- 9:05 बजे- यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में डाला अपना वोट

- 9:03 बजे- झांसी में EVM में प्रत्याशी का नाम गलत, मतदान रुका
- 9:02 बजे- महोबा में आपस में भिड़े सपा-बसपा समर्थक
- 9:00 बजे- बांदा में नरैनी के माखनपुर में लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार
- 8:58 बजे- केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योती ने हमीरपुर में डाला अपना वोट

- 8:29 बजे- जालौन की माधौगढ़ की विधान सभा के बूथ संख्या 481 की ईवीएम मशीन में गड़बड़ी
- 8:10 बजे- महोबा में सपा-BSP समर्थक भिड़े
- 7:48 बजे- मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह
- 7:31 बजे- मतदान को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, बूथ के बाहर कतारें लगनी शुरू
- 7:00 बजे- उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के 12 जिलों में मतदान शुरू

जिन जिलों में आज मतदान हो रहा है, वे जिलें हैं- इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कौशांबी, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली। चुनाव आयोग के मुताबिक चौथे चरण में मतदान केंद्रों की संख्या 12 हजार 492 है। इस चरण के लिए 2090 माइक्रो ऑब्जर्वर, 1643 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 222 जोनल मजिस्ट्रेट और 318 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। चौथे चरण में कुल 1 करोड़ 84 लाख 82 हजार 166 मतदाता हैं। ये भी पढ़ें- वरुण गांधी के बागी तेवर पर बीजेपी की कार्रवाई, स्टार प्रचारकों की लिस्ट से किया बाहर
-
Gujarat By-Election 2026: उमरेठ सीट से हर्षदभाई गोविंदभाई परमार मैदान में, क्या है BJP का दांव? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन!












Click it and Unblock the Notifications