' पार्टी से जुड़े लोगों को ही मिलता था इलाज का ...,' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

Vidhan Sabha Budget Session Latest News Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का जवाब देते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में प्रत्येक गरीब का इलाज सुनिश्चित हुआ है। उन्हें इलाज के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इतना ही नहीं गरीब मरीजों के लिए धन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। एक सपा की सरकार थी जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों को ही इलाज के लिए धन की व्यवस्था कराई जाती थी।

cm yogi

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। वहीं सरकारी कर्मचारियों का पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलैस स्वास्थ्य योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य की सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पिछले आठ वर्षों में हर जरूरतमंद को इलाज के लिए बिना किसी भेदभाव के धनराशि उपलब्ध करायी गयी है।

UP Bijali Bill News: एक मुश्त समाधान योजना हो रही खत्म, जल्द कर लें यह काम, नहीं तो होगी यह कार्रवाई
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक केवल 17 मेडिकल कॉलेज सरकारी क्षेत्र में थे जबकि आज हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कार्रवाई तेजी से चल रही है। इन मेडिकल कॉलेजों में अच्छे प्रोफेसर लगातार तैनात किये जा रहे हैं। इसके अलावा हर रविवार को हर पीएचसी स्तर पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आज प्रदेश के हर जिले में नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है।

सीएम ने कहा कि 1200 बेड वाले एसजीपीजीआई में आज 2200 बेड का संचालन हो रहा है। पूरे उत्तर भारत में अच्छे संस्थान के रूप में एसजीपीजीआई काम कर रहा है। इसी तरह स्थानीय स्तर पर भी इलाज की सुविधाएं बढ़ी हैं।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+