UP Bijali Bill News: एक मुश्त समाधान योजना हो रही खत्म, जल्द कर लें यह काम, नहीं तो होगी यह कार्रवाई
UP Bijali Bill Ek Musht Samadhan Yojna OTS Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन लोगों के लिए जरूरी खबर है, जिन्होंने अभी तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है। उपभोक्ताओं को राहत देने वाली एक मुश्त समाधान योजना 28 फरवरी को खत्म हो रही है। ऐसे में बकायेदारों के पास इस योजना का लाभ उठाने के लिए आज से सिर्फ चार दिन बचे है। वन इंडिया हिंदी से बातचीत में गोरखपुर के मुख्य अभियंता आशुतोष कुमार ने कई महत्वपूर्ण बातें बताई।
मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि गोरखपुर में अभी बहुत से ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने अपना बिल नहीं जमा किया है। उन सभी से एक बार फिर अपील करता हूं कि वे जल्द से जल्द अपना बिल जमा कर दें। चार दिनों में एक मुश्त समाधान योजना समाप्त हो जाएगी फिर उपभोक्ताओं को छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Bijali Bill News: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में जानिए कितने करोड़ की हुई वसूली? आगे होगी यह कारवाई
28 फरवरी को खत्म होगी योजना
उन्होंने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना 28 फरवरी को खत्म हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को चाहिए कि योजना का लाभ उठाते हुए अपना बिल भुगतान कर दें।
Bijali Bill News UP: ओटीएस योजना के बाद भी नहीं जमा किया है बिजली बिल तो जल्द कर लें यह काम
होगी कारवाई
मुख्य अभियंता ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिल 28 फरवरी के बाद भी बाकी रहेगा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य अभियंता ने बताया कि लगभग 8 हजार से अधिक ऐसे लोग थे जो कभी बिल जमा नहीं करते थे। इस योजना का उन्होंने भी लाभ उठाया और बिल भुगतान किया।












Click it and Unblock the Notifications