यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा कर रही पूर्वांचल पर फोकस, जानें चुनावी गणित
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा कर रही पूर्वांचल पर फोकस, जानें चुनावी गणित
लखनऊ, 12 नवंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों की जोर अजमाइश तेज हो गई है। सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का आगामी चुनाव में पूरा फोकस पूर्वांचल की 156 सीटों पर है। ये सीटें अहम इसलिए हैं क्योंकि यहां कि 156 सीटें ही हार-जीत तय करेंगी। भाजपा ही नहीं सभी पार्टियों का फोकस पूर्वांचल पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह अभी के पिछले और हाल ही में हुए दौरे इस बात का सबूत हैं।

पूर्वांचल को पीएम मोदी ने दिए ये तोहफे
पूर्वांचल की 156 सीटों पर बीजेपी को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों काशी को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का तोहफा दिया , कुशीनगर में एयरपोर्ट की सौगात दी, इसके अलावा सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। इसके अलावा पीएम मोदी 16 नवंबर को सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस का उद्घाटन करने वाले है। पूर्वांचल के ये मेगा प्रोजेक्ट बीजेपी की नैय्या पार लगाने के लिए है।
मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वापस लाने का पीएम मोदी ने पूरा किया वादा
इतना ही नहीं पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में बीते वर्ष 29 नवंबर को देश के लोगों को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा से वापस लाने की जानकारी शेयर की थी और महज एक साल के अंदर मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को वापस पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्थापित भी किया जा रहा है। सीएम योगी 15 नवंबर को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के कैपस में मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं।
अमित शाह का पूर्वांचल दौरा
वहीं गृह मंत्री अमित शाह यूपी में 2022 में 300 पार का नारा लंबे समय ये दे रहे हैं। अपने नारे को सत्य साबित करने के लिए अमित शाह जुट चुके हैं। गृह अमित शाह दो दिन के दौरे पर हैं वो भाजपा के 2022 के चुनावी मिशन मोड को अंजाम देने के लिए रणनीति को अंतिम रूप दें रहे हैं। शाह का ये दौरा गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़ की चुनावी तैयारियों को फोकस है। शाह भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें जीत का मंत्र दे रहे है।13 नवंबर को माआजमबांध, यशपालपुर आजमगढ़ में रहेंगे और टिकट के बंटवारे को लेकर मंथन कर रहे हैं।
बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही
किसानों को साधने के लिए 14 नवंबर से भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली करने जा रही। 2017 विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्वांचल में अच्छी संख्या में सीटें मिली थी इसलिए आगामी चुनाव में भाजपा और अच्छे परिणाम लाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा का लक्ष्य है कि पूर्वांचल में बीजेपी की सीटें कम ना हो भले ही सहयोगी दलों को सीटें देनी पड़ जाए। याद रहे पूर्वांचल में पिछड़े और अति पिछड़े वोटरों को साधने के लिए भाजपा के सहयोगी दलों में निषाद पार्टी के साथ अन्य छोटे दलों को भी साथ में ले रही है।कंगना के बयान ही नहीं ये अफेयर्स भी रहे सुर्खियों में, एक सुपरस्टार ने तो भेज दिया था लीगल नोटिस
पूर्वांचल का चुनावी गणित
पूर्वांचल में कुल 26 जिले हैं जिनके अंतर्गत 156 विधानसभा सीट है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्वांचल की 156 सीटों में से 106 सीट पर जीत हासिल की थी। जबकि समाजवादी पार्टी को 18, बहुजन समाजवादी पार्टी को महज 12, कांग्रेस पार्टी को 4 और अपना दल को 8, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4, निषाद पार्टी 1 पर और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीट पर जीत हासिल हुई थी। राजनीतिक पार्टियां चाहे जो दावे करें लेकिन पूर्वांचल की पूरी राजीनीति जातिगत खेल पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications