कंगना के बयान ही नहीं ये अफेयर्स भी रहे सुर्खियों में, एक सुपरस्टार ने तो भेज दिया था लीगल नोटिस

कंगना रनौत के बयान ही नहीं ये अफेयर्स भी रहे सुर्खियों में, एक सुपरस्टार ने तो भेज दिया था लीगल नोटिस

नई दिल्‍ली, 12 नवंबर। बॉलीवुड की पंगा क्‍वीन कंगना रनौत को देश के पद्मश्री सम्‍मान से नवाजा गया। कंगना रनौत ने हाल ही में एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया कि वो फिर लाइम लाइट में आ गई। कंगना ने एक वीडियो में कहा '1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी और जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली।' जिसके बाद विपक्षी पार्टियां कंगना के खिलाफ कार्रवााई की मांग कर रही हैं। अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत के अफेयर्स भी खूब चर्चा में रहे।

कंगना रनौत के बयान ही नहीं ये अफेयर्स भी रहे सुर्खियों में

कंगना रनौत के बयान ही नहीं ये अफेयर्स भी रहे सुर्खियों में

पहले बता दें हाल में मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में कंगना रनौत ने खुलासा किया कि उनकी जिंदगी में कोई है और वो जल्‍द शादी करने वाली हैं। ये बयान देकर कंगना रनौत ने अपने प्रसंशकों को चौंकाते हुए ये बता दिया है कि वो शादी करने के मूड में हैं लेकिन वो किससे शादी करने वाली हैं ये अभी राज ही हैं। खैर बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के फिल्‍मी करियर के शुरूआती दौर से अफेयर रहा लेकिन सभी से उनका ब्रेकअप हो गया। इतना ही नहीं एक सुपरस्‍टार से तो ब्रेकअप होने के बाद उसने कंगना को लीगल नोटिस तक भेज दी थी।

20 साल बड़े आदित्‍य पंचोली से भी कंगना का रहा अफेयर

20 साल बड़े आदित्‍य पंचोली से भी कंगना का रहा अफेयर

कंगना रनौत ने बहुत कम उम्र में बॉलीवुड में एंट्री की थी और महज 17 साल की उम्र में अपने से 20 साल बड़े अभिनेता आदित्‍य पंचोली के प्‍यार में पड़ गई थीं। लंबे अरसे तक दोनों लिव रिलेशन में रहे लेकिन इस रिश्‍ते का अंत बहुत ही गंदा हुआ। कंगना रनौत ने आदित्‍य पंचोली पर फिजिकल टार्चर का आरोप लगाया थाइतना ही 2020 में सुशांत की मौत के मामले में कंगना ने बाकी एक्‍टर के साथ सूरज पंचोली पर भी निशाना साधा था।

अजय देवगन पर भी आ गया था कंगना का दिल

अजय देवगन पर भी आ गया था कंगना का दिल

अजय देवगन के साथ भी कंगना रनौत का सीरियल अफेयर चला और अजय देवगन हर फिल्‍म में कंगना के साथ करना चाहते थे। लेकिन शादीशुदा अजय देवगन की पत्‍नी काजोल को पता चल गया तो परिवार बचाने के लिए अजय को कंगना से दूरी बनानी पड़ी। कंगना ने अजय देवगन के नजरंदाज करने पर एक बार नींद की गोलियां तक खा ली थी। लेकिन अजय देवगन ने दूरियां बना ली। एक बार कंगना ने खुद कहा था कि शादीशुदा मर्द से रिलेशन में आकर सबसे बड़ी गलती की।

कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन का रिलेशन

कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन का रिलेशन

कंगना रनौत का सुरपरस्‍टार ऋतिक रोशन का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा। दोनों कृष फिल्‍म में साथ नजर आए थे। कंगना ने काफी दिनों बाद बताया खुद ही दावा किया था कि वो ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में थीं। जिसके बाद ऋतिक ने कंगना को इस बयान को लेकर लीगल नोटिस तक भेज दी थी।

अध्‍ययन के साथ ही सीरियस अफेयर रहा

अध्‍ययन के साथ ही सीरियस अफेयर रहा

कंगना रनौत का शेखर सुमन के बेटे अध्‍ययन के साथ ही सीरियस अफेयर रहा। लेकिन अध्‍ययन के पिता इस रिश्‍ते के लिए तैयार नहीं थे। दोनों के बीच जब प्‍यार परवान पर था तब शेखर सुमन ने कंगना पर कई आरोप लगाए। जिसके कुछ समय बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया। सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग केस के बाद कंगना जब नेपोटिज्‍म और बॉलीवुड में ड्रग के फैले धंधे को लेकर बयान दे रही थी तब अध्‍ययन और कंगना के पुराने अफेयर की चर्चा दस सालों बाद हो रही थी।

इस विदेशी के साथ भी रहा कंगना का अफेयर

इस विदेशी के साथ भी रहा कंगना का अफेयर

कंगना रनौत का अमेरिका के डॉक्‍टर निकोलस लाफर्टी के साथ अफेयर रहा। कंगना ने खुद बताया था कि वो 28 वर्षीय लड़के के साथ रिलेशन में हैं लेकिन ये अफेयर बहुत दिनों तक नहीं चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+