यूपी में कितने MLA-MLC हार गए चुनाव, जीतने वाले 8 विधायकों की इन सीटों पर होंगे उपचुनाव

UP Assembly Bypolls: उत्तर प्रदेश के 8 एमएलए इस बार का लोकसभा चुनाव जीत गए हैं और उन सबकी विधानसभा सीटों पर आने वाले महीने में उपचुनाव करवाने होंगे। लोकसभा का चुनाव जीतने वालों में एक एमएलसी भी शामिल हैं।

इस बार 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 13 एमएलए और 4 एमएलसी ने भी अपना भाग्य आजमाया था। लेकिन, 9 को छोड़कर सबकी किस्मत अच्छी नहीं रही और उन सबको हार का सामना करना पड़ा।

up election

5 एमएलए और 3 एमएलसी हार गए चुनाव
हारने वालों में 5 एमएलए और 3 एमएलसी शामिल हैं। यूपी में जिन एकमात्र विधान पार्षद को इस लोकसभा चुनाव में जीत मिली है, वह सीएम योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद हैं, जिन्होंने पीलीभीत सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,64,935 वोटों के अंतर से हराया है।

इसे भी पढ़ें- 'यूपी के दो लड़के' ने इन 5 वजहों से किया कमाल, 2017 में क्यों हो गए थे फेल?

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की बारी
यूपी के जिस एक और मंत्री को इस चुनाव में जीत हाथ लगी है, वे हैं अनूप प्रधान वाल्मीकि। यूपी के राजस्व राज्यमंत्री ने हाथरस (एससी) सीट से 2,47,318 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। उनकी वजह से अलीगढ़ की खैर विधानसभा की सीट खाली होगी।

वहीं सपा सुप्रीमो कन्नौज सीट से 1,70,922 वोटों से जीते हैं। वह मैनपुरी की करहल सीट से मौजूदा एमएलए हैं। इस जीत के बाद यह सीट भी खाली होगी और वहां उपचुनाव कराए जाएंगे।

इसी तरह मुरादाबाद में कुंदरकी के सपा एमएलए जिआउर रहमान संभल लोकसभा सीट से 1,21,494 वोटों से चुनाव जीते हैं। इस वजह से कुंदरकी सीट भी खाली होगी।

ऐसे ही सपा से अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से एमएलए लालजी वर्मा अंबेडकरनगर से चुनाव जीते हैं। उनकी खाली होने वाली विधानसभा सीट पर ही उपचुनाव करवाने होंगे।

फूलपुर विधानसभा सीट से बीजेपी एमएलए प्रवीण पटेल प्रयागराज जिले की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं और गाजियाबाद से बीजेपी विधायक अतुल गर्ग गाजियाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इन दोनों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करवान होगा।

भदोही लोकसभा सीट से विनोद कुमार बिंद बीजेपी से चुनाव जीते हैं। वे मिर्जापुर जिले की मझवान विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक हैं। बिजनौर से लोकसभा के लिए चुने गए आरएलडी के चंदन चौहान मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर के विधायक हैं। इन सबकी सीटों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+