यूपी के दो बच्चों की दोस्ती की अनोखी कहानी, पुलिस भी चौंक गई!

एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की खातिर घर में चोरी की और दोनों हरदोई से भाग निकले।

हरदोई। कक्षा 6 में पढ़ने वाले दो बच्चों ने अपनी दोस्ती को निभाते हुए 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे' गाने की याद दिला दी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कल शाम से 2 बच्चे लापता थे। उनके परिजन यह सोच रहे थे कि दोनों का कहीं अपहरण तो नहीं हो गया। पूरे पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती थी की इन बच्चों का किसने अपहरण किया होगा। लेकिन मामले का खुलासा हो तो पुलिस भी चौंक गई। Read Also: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, हेडमास्टर छात्रों से करवा रहे हैं बाल मजदूरी

यूपी के दो बच्चों की दोस्ती की अनोखी कहानी, पुलिस भी चौंक गई!

काशीनाथ गली में सरस्वती शिशु मंदिर के दो बच्चे कक्षा छह के छात्र हैं, जिसमें एक लड़के का नाम अभिनव त्रिवेदी निवासी कौशलपुरी दूसरा आसरे गुप्ता निवासी सुभाष नगर का रहने वाले हैं।

अपनी दोस्ती को निभाने के लिए कल शाम 4:30 बजे एक प्राइवेट बस डबल डेकर जोकि दिल्ली की ओर जाती है प्रशासन द्वारा बच्चों की फाइल फोटो हर थाने को भिजवा दी गई और सभी जगह सूचित कर दिया गया था। दोस्ती के खातिर आसरे गुप्ता ने अभिनव त्रिवेदी से कहा मेरा ननिहाल दिल्ली में है और मेरे पास पैसे नहीं है तो अभिनव त्रिवेदी ने अपने पिताजी के पास से 2000 रुपए चुरा लिए और अपने दोस्त आसरे के कहने पर डबल डेकर बस पर सवार हो लिए और जब जैसे जैसे पूरी रात बीती गई परिजनों का धैर्य टूटने लगा कहीं बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना तो नहीं घट गई।

पूरी रात पुलिस की टीम इधर-उधर बच्चों की तलाश करती रही सुबह होते ही 5:00 बजे दिल्ली पुलिस के द्वारा एसपी के पास फोन आता है और इनको आनंद विहार दिल्ली टर्मिनल पर पुलिस द्वारा रोक लिया जाता है और इनकी पुष्टि के लिए फोटो पहचान कराई गई, जिससे यह पता चलता है यह लापता बच्चे अभिनव और आसरे ही हैं।

और दूसरी तरफ डबल डेकर के ड्राइवर और टिकट कंडक्टर पर भी सवाल या निशान लगते हैं की स्कूल की ड्रेस पहने हुए यह दो मासूम बच्चे बगैर माता पिता के दिल्ली का टिकट मांग रहे हैं और उनके द्वारा टिकट दे दिए जाते हैं एक बार भी कंडक्टर ने पूछने की जहमत तक नहीं की यह बच्चे कहां से आए हैं और कहां जाएंगे। Read Also: हरदोई में आशा कर्मचारी ने मानवता को किया शर्मसार, 1400 रुपए के लिए करा दी महिला की नसबंदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+