Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aiman ​​Khan Death: मौत से पहले ऐमन को पीटा? बदन पर 5 गहरे घाव, जेद्दा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लखनऊ से हलकी क्यों?

Aiman ​​Khan Death Case Oneindia Exclusive News Hindi: 26 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऐमन खान की सऊदी अरब के जेद्दा में संदिग्ध मौत ने दहेज हत्या और घरेलू हिंसा के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। 18 दिसंबर 2025 को हुई मौत को ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन लखनऊ में हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट चोटों की भयावह कहानी बयां कर रही है। गर्दन पर लिगेचर मार्क (फांसी या गला घोंटने के निशान) से लेकर सिर, कान और माथे पर 5 गहरे घाव - ये निशान पति आमिर खान की क्रूरता की गवाही दे रहे हैं।

परिवार का आरोप है कि ऐमन, जो 6 महीने की गर्भवती थीं, को दहेज के लिए मारा गया। जेद्दा की रिपोर्ट में सिर्फ लिगेचर मार्क का जिक्र है, जबकि लखनऊ की रिपोर्ट ज्यादा डिटेल्ड और हत्या की ओर इशारा करती है। Oneindia की Exclusive रिपोर्ट में फैक्ट्स, टाइमलाइन और पुलिस जांच के जरिए डीकोड कर रहा है। ये Explainer पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, परिवार के बयानों पर आधारित है...

Aiman Khan Death Case Update

Who Was Aiman Khan: ऐमन खान कौन थीं? एक होनहार लड़की की जिंदगी

ऐमन खान लखनऊ के मल्हौर रोड की आदर्श विहार कॉलोनी में रहने वाली एक टैलेंटेड युवती थीं। कंप्यूटर साइंस में BTech करने के बाद वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन चुकी थीं। मौत के समय वो जेद्दा में रह रही थीं, जहां उनका पति आमिर खान APPLUS कंपनी में इंजीनियर था। ऐमन के पिता शेर अली लखनऊ फायर डिपार्टमेंट में सब-इंस्पेक्टर हैं, जो परिवार की मजबूत बैकग्राउंड दिखाता है। ऐमन की जिंदगी में सब कुछ सेटल लग रहा था, लेकिन शादी के बाद दहेज की डिमांड ने सब बर्बाद कर दिया। मौत के समय ऐमन 5 महीने की गर्भवती थीं - गर्भ में एक मादा भ्रूण था, जिसकी लंबाई 32 cm और वजन 650 ग्राम था। ये डिटेल लखनऊ पोस्टमॉर्टम से सामने आई है।

Aiman Khan Love Marriage: लव मैरिज से दहेज की जड़ तक, शादी की कहानी

Aiman Khan Death Case Update

10 अप्रैल 2025 को ऐमन का निकाह रायबरेली के आमिर खान (32) से हुआ। ये लव मैरिज थी, दोनों परिवारों की सहमति से लखनऊ के अवध इंटरनेशनल होटल में सेलिब्रेट की गई। लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही दहेज की मांगें शुरू हो गईं। पिता शेर अली के मुताबिक:-

  • 14 तोला सोने के जेवर, 5 जोड़ी चांदी की पायल।
  • 3 लाख का फर्नीचर, 3 लाख का इलेक्ट्रॉनिक सामान, 1 लाख का घरेलू सामान।
  • इनोवा कार की डिमांड पर KIA Seltos दी गई, लेकिन आमिर ने इसे अपने नाम न होने पर नाराजगी जताई और ऐमन का iPhone तोड़ दिया।

29 अप्रैल 2025 को आमिर जेद्दा लौट गया। जून 2025 में ऐमन को वहां बुलाया गया। जेद्दा पहुंचते ही जुल्म शुरू हो गया। ऐमन ने SAB कंपनी में जॉब सिलेक्शन पाया, लेकिन आमिर ने जॉइन नहीं करने दिया।

Aiman Khan Brutality In Jeddah: जेद्दा में हैवानियत- मारपीट, धमकियां और मानसिक यातनाएं

Aiman Khan Death Case Update

जेद्दा में ऐमन की जिंदगी नर्क बन गई। परिवार का आरोप है कि आमिर, उसका भाई उमैर, बहनोई राशिद और मोहम्मद रफी ने मिलकर प्रताड़ना दी:-

  • 20 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव, न लाने पर मौत की धमकी।
  • खाना-पानी न देना, घर से बाहर निकालना, पासपोर्ट और इकामा छीनना।
  • अक्टूबर 2025 में ऐमन भारत लौटीं और पिता को सब बताया। पिता ने आमिर को 20 लाख देने का वादा किया।
  • 19 अक्टूबर 2025 को ऐमन दोबारा जेद्दा गईं, लेकिन जुल्म नहीं रुके।

17 दिसंबर 2025 को ऐमन से आखिरी बात हुई। पिता को शक हुआ, परिचित फैजान को भेजा। 18 दिसंबर को मौत की खबर मिली - पुलिस मौके पर थी। परिवार का कहना है कि हत्या करके दुपट्टे से लटकाकर आत्महत्या दिखाया गया।

पीठ पर बेल्ट के निशान और चेहरे पर सूजन

Aiman Khan Death Case Update

18 दिसंबर 2025 को ऐमन की मौत हुई। ससुराल वाले इसे फांसी लगाकर आत्महत्या बता रहे हैं। लेकिन शव 27 दिन बाद 13 जनवरी 2026 को लखनऊ पहुंचा। यहां पीठ पर बेल्ट के निशान और चेहरे पर सूजन ने हत्या की कहानी बयां की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 13 जनवरी को KGMU में पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया। रिपोर्ट में मौत से पहले मारपीट के साफ सबूत हैं। गर्भवती होना हत्या के मोटिव को मजबूत करता है - शायद दहेज न मिलने पर भ्रूण को भी खत्म किया गया।

Aiman Khan Post-mortem Report Lucknow Vs vs Jeddah: कितना अंतर?

दोनों रिपोर्ट्स में मौत की वजह दम घुटना बताई गई है, लेकिन लखनऊ की रिपोर्ट ज्यादा डिटेल्ड है, जो हत्या की ओर इशारा करती है। जेद्दा की रिपोर्ट में सिर्फ लिगेचर मार्क (फांसी या गला घोंटने के निशान) पर फोकस है, जबकि लखनऊ में चोटों की डिटेल्स से मारपीट साबित होती है। कंपेरिजन देखें:

Jeddah Aiman Khan Post-mortem: जेद्दा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (सऊदी अरब)

  • गर्दन के पीछे दाईं ओर छोड़कर चारों तरफ दबा हुआ लिगेचर मार्क।
  • दिशा तिरछी, नीचे से ऊपर।
  • ठोड़ी से 8.5 cm, दाएं कान से 1.5 cm, बाएं कान से 6.5 cm दूर।
  • चौड़ाई 2.5 cm।
  • कोई चोटों का जिक्र नहीं - सिर्फ फांसी पर फोकस।

Lucknow Aiman Khan Post-mortem: लखनऊ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (KGMU, 13 जनवरी 2026):

  • मौत की वजह: मृत्यु पूर्व फांसी से दम घुटना।
  • होंठ और जीभ नीले, जीभ बाहर निकली - दम घुटने का संकेत।
  • गर्भाशय बड़ा, 6 महीने की मादा भ्रूण (32 cm लंबा, 650 gm वजन)।

5 प्रमुख चोटें (सभी ante-mortem, मौत से पहले):

  • गर्दन पर तिरछा लिगेचर मार्क।
  • सिर के बाईं ओर 8 cm x 6 cm चोट, नीचे नीला निशान।
  • सिर के पीछे चोट, नीचे नीला निशान।
  • माथे के बाईं ओर 2 cm x 1 cm चोट, नीचे नीला निशान।
  • माथे के बाईं ओर 3 cm x 1 cm चोट, नीला निशान।

ये चोटें ब्लंट फोर्स (मारपीट) से लगती हैं, जो फांसी से नहीं होतीं।

अंतर क्यों? जेद्दा रिपोर्ट सतही लगती है। लखनऊ रिपोर्ट में चोटों की डिटेल्स से पुलिस अब मेडिको-लीगल ओपिनियन मांग रही है। ये साबित कर सकता है कि मौत से पहले ऐमन को पीटा गया।

FIR और पुलिस जांच: क्या आगे?

पिता शेर अली की शिकायत पर चिनहट थाने में FIR दर्ज:

  • धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 80(2) (दहेज हत्या), 85, 115(2), 324(4), 351(3), 352; दहेज प्रतिषेध अधिनियम की 3 और 4।
  • आरोपी: मृतका ऐमन का पति आमिर खान, भाई उमैर, बहनोई राशिद और मोहम्मद रफी।
  • पुलिस: ADCP उत्तर जोन ने जांच शुरू की। पंचायतनामा भरा गया, परिवार को सांत्वना दी। इंजरीज की वजह से लीगल ओपिनियन मांगा जा रहा है।
  • पुलिस का कहना: जांच जारी, चोटें इग्नोर नहीं की जा सकतीं। परिवार ने शव को सऊदी से लाने में 27 दिन लगने पर भी सवाल उठाए।

एक ट्रेजिक एंड और सबक

ऐमन का केस दहेज और घरेलू हिंसा की भयावह सच्चाई दिखाता है। लव मैरिज से शुरू हुई कहानी हत्या पर खत्म हुई? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स से साफ है कि जुल्म हुए, लेकिन क्या न्याय मिलेगा? पुलिस की जांच और लीगल ओपिनियन पर सबकी नजरें। Oneindia ये केस ट्रैक कर रहा है - अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+