'टमाटर महंगा है तो खाना छोड़ दीजिए, अपने आप कम हो जाएगी कीमत', योगी सरकार की मंत्री ने दी लोगों को सलाह, Video
Pratibha Shukla on Tomato Price: टमाटर की कीमत ने लोगों को परेशान कर दिया है। बढ़ती कीमत के चलते लोगों की थाली से टमाटर दूर हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने टमाटर की कीमतों को लेकर बेतुका बयान दिया है। योगी सरकार की मंत्री ने कहा कि अगर टमाटर महंगा है तो उसे खाना छोड़ दीजिए। अपने आप कीमत कम हो जाएगी।
इसके बाद मंत्री प्रतिभा शुक्ला का बयान वायरल हो गया है। मंत्री ने लोगों को टमाटर न खाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप टमाटर खाना बंद कर देंगे, तो कीमतें अनिवार्य रूप से कम हो जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को घर पर टमाटर उगाना चाहिए। आप टमाटर की जगह नींबू भी खा सकते हैं।

कांग्रेस ने प्रतिभा शुक्ला के बयान पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जो भी चीजें महंगी हैं, उसे खाना छोड़ दीजिए। यह सलाह योगी सरकार के मंत्री ने दी है।
वहीं, उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा को बताया कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से नई फसल की आवक के साथ टमाटर की कीमतें कम होने की संभावना है।
Recommended Video
इससे पहले 2019 में प्याज की कीमत को लेकर निर्मला सीतारमण की काफी आलोचना हुई थी। उनसे प्याज की कीमत को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम प्याज नहीं खाते हैं।
यह भी पढ़ें- Tomato: टमाटर से भरे ट्रक को उड़ा ले गया शख्स, बेचने पर हुई 1.6 लाख की कमाई, पुलिस के हत्थे चढ़ गया कपल












Click it and Unblock the Notifications