Tomato: टमाटर से भरे ट्रक को उड़ा ले गया शख्स, बेचने पर हुई 1.6 लाख की कमाई, पुलिस के हत्थे चढ़ गया कपल
Tamilnadu Tomato Truck Robbery: तमिलनाडु में टमाटर डकैती के रहस्य का खुलासा हो गया। टमाटर से भरे ट्रक को अपहरण करने के आरोप में एक जोड़े को गिरफ्तार किया है। जोड़े अधिक पैसा कमाने की लालच में टमाटर की डकैती की।
पुलिस के मुताबिक, जोड़े ने ट्रक में भरे 210 ट्रे को लेकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने 1.6 लाख रुपये में टमाटर बेच दिया। पुलिस ने कहा कि 38 वर्षीय एम भास्करन और 35 वर्षीय सिंधुजा को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रक ड्राइवर ए शिवन्ना ने 8 जुलाई की रात को आरएमसी यार्ड पुलिस (उत्तर डिवीजन) से संपर्क किया और कहा कि अज्ञात लोग 1.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 210 ट्रे टमाटरों से भरे उसके मिनी-माल वाहन लेकर फरार हो गए। इससे पहले, बदमाशों ने शिवन्ना के साथ लड़ाई भी की थी।
उन्होंने दावा किया कि उनके वाहन ने गोरागुंटेपाल्या जंक्शन के पास उनके महिंद्रा ज़ाइलो को टक्कर मार दी थी। उन्होंने मौके पर ही 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की। जब शिवन्ना ने भुगतान करने से इनकार कर दिया, तो वे लोग वाहन लेकर फरार हो गए।
शिवन्ना चित्रदुर्ग के हिरियूर से कोलार टमाटर लेकर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी। बदमाशों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट पर डेंट लगा दिया था। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) शिवप्रकाश देवराजू ने कहा कि तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और स्थानीय लोगों से बातचीत करने के बाद हमने आरोपियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी।
इसके बाद आरोपी को उनके वानीयंबडी आवास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि जब चोरी की खबर वायरल हुई, तो वे खाली ट्रक को वापस ले गए और देवनहल्ली के पास छोड़ दिया। हमने उसे बरामद कर लिया। भास्करन पर वानीयंबदी और तमिलनाडु के अन्य स्थानों में डकैती, चोरी सहित 10 मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications