बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यसमिति: योगी ने कहा-चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम, योजनाओं को घर घर पहुंचाएं
लखनऊ, 6 सितंबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का समापन किया। इस मौके पर योगी ने कहा कि प्रदेश की इस कार्यसमिति का यही लक्ष्य होना चाहिए कि आधी आबादी का सशक्तिकरण कैसे हो और महिलाओं को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाय। इसके लिए पीएम मोदी के महिलाओं के प्रति विजन को लेकर आगे बढ़ना होगा। सीएम ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका काफी अहम होगी। आप लोगों से अपेक्षा है कि सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम करें।

योगी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यसमिति के समापन के दौरान यह बातें कही। योगी ने कहा कि महिला मोर्चा के गठन होने के बाद इतनी बड़ी संख्या में आप सब लोग यहां उपस्थित हुए इसके लिए बहुत-बहुत आभार। महिला मोर्चा के पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी काम किया। उनके प्रयासों से सीख लेकर आगे बढ़ना है।
पीएम मोदी ने आधी आबादी को ध्यान में रखकर बनाई योजनाएं
सीएम ने कहा कि आपने देखा होगा पीएम मोदी के कार्यकाल में जितनी भी योजनाएं बनाई गईं वह महिला गरीब किसान को ध्यान में रखकर बनाई गई। मोदी के नेतृत्व में जो काम देश में हो रहा है वह बदलते भारत की तस्वीर पेश कर रहा है। गरीब अपने अपनी बदहाली से निकल कर के समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि,
''महिला समाज का नेतृत्व करने वाली होगी तो समाज काफी आगे जाएगा। पहली बार सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जजों की नियुक्ति की गई है । मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान हर जगह पर महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। उनके पिछले कार्यकाल में देश के रक्षा मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमन के रूप में एक महिला को इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी थी।''
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो होगी देश की तरक्की
योगी ने कहा कि स्वाभाविक तौर पर नेतृत्वकर्ता के रूप में महिलाएं सामने होंगी तो देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। पीएम मोदी के विजन को उनकी मंशा के अनुसार आगे बढ़ना है। तीन तलाक प्रथा से मुक्त करने का काम किया पीएम मोदी ने किया। इस कु प्रथा को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए बहुत बड़ा काम किया और एक नए भारत की नीव रखी।
योगी ने कहा कि पहले साढ़े 4 साल के दौरान महिला सुरक्षा, महिला सम्मान को ध्यान में रखकर कई कदम उठाए गए। आधी आबादी को आगे बढ़ाना ही सरकार का मकसद है। महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण की व्यवस्था की गई है और इस प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा इस दिशा में भी काम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications