थप्पड़ खाने वाले Swami Prasad Maurya की बेटी कौन है? लगा था बिना तलाक लिए शादी करने का आरोप
Swami Prasad Maurya : RSSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आज सुबह से सुर्खियों में छाए हुए हैं, वजह है 'थप्पड़ कांड', दरअसअल बुधवार को रायबरेली में स्वागत के दौरान दो युवकों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। घटना तब घटी जब स्वामी के कार्यकर्ता उनका माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे, तब ही पीछे से आए दो युवकों ने उनपर थप्पड़ जड़ने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए।
जिसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गौरतलब है कि रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर आज ये घटना घटी है।

हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्या पूरी तरह के सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने योगी आदित्याथ सरकार और करणी सेना पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'ये सब करणी सेना और राज्य सरकार के गुंडे हैं।'
Swami Prasad Maurya का विवादों से पुराना नाता
मालूम हो कि स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (BSP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ अपने राजनीतिक सफर में कई अहम भूमिकाएं निभाई लेकिन हर जगह वो काम से ज्यादा विवादों की वजह से छाए रहे।
बेटी संघमित्रा मौर्या भी पर्सनल कारणों से चर्चित
आपको जानकर हैरत होगी की उनकी तरह उनकी बेटी संघमित्रा मौर्या भी पर्सनल कारणों से चर्चित रहती हैं। हालांकि वो अपने पापा की पार्टी में नहीं बल्कि भाजपा में हैं। अपने पिता की बगावत का खमियाजा उन्हें साल 2024 के लोकसभा चुनाव में तब भुगतना पड़ा था, जब बीजेपी ने उनका बदायूं लोकसभा सीट से, टिकट काट दिया था जबकि 2019 में उनकी ये जीती हुई सीट थी।

संधमित्रा मौर्या एक तलाकशुदा महिला हैं
आपको बता दें कि संधमित्रा मौर्या एक तलाकशुदा महिला और एक बेटे की मां हैं। 3 जनवरी 1985 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मी संघमित्रा ने साल 2010 में ने ईरा मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमबीबीएस किया था। उनकी शादी नवल किशोर शाक्य से हुई थी, जो कि एक सर्जन हैं। वो भी साल 2018 में सपा में शामिल भी हुए थे , दोनों को एक बेटा भी है लेकिन 2021 में संधमित्रा मौर्या का उनसे तलाक हो गया, दोनों के बीच अनबन साल 2017 से ही चल रही थी।
दीपक कुमार स्वर्णकार ने लगाए संधमित्रा पर गंभीर आरोप
लेकिन साल 2024 में मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर तब सामने आई, जब हाईकोर्ट ने पिता-पुत्री को फरार घोषित कर दिया। उन्हें कई बार कोर्ट ने हाजिर होने का नोटिस भेजा था लेकिन दोनों ही अदालत में हाजिर नहीं हुए थे।
दरअसल दीपक कुमार स्वर्णकार नाम के एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह 2016 से संघमित्रा के साथ लिव-इन-रिलेशन में थे। साल 2019 में उन्हीं के घर पर दोनों ने शादी की थी लेकिन संघमित्रा ने उनसे अपने तलाक का सच छिपाया था और बिना पति को तलाक दिए उनसे शादी की थी, जिसके कारण उनकी शादी अवैध हो गई।

Swami Prasad Maurya ने किया सर्वोच्च न्यायालय का रुख
उसने आरोप लगाया था कि 'सच जानने के बाद जब उसने विरोध जताया तो स्वामी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।इसलिए उसने न्याय की तलाश में कोर्ट में याचिका दायर की थी।' जिसके बाद स्वामी प्रसाद ने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसने इस वैवाहिक विवाद मामले में उनके और उनकी बेटी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया था लेकिन भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में मौर्य और उनकी बेटी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications