Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Story: लॉ कालेज में हुई थी स्वराज से सुषमा की मुलाकात, दुनिया के लिए मिसाल बना दोनों का प्यार

Sushma Swaraj Love Story: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज 6वीं पुण्यतिथि है। पूरा देश आज अपनी इस लोकप्रिय नेता को याद कर रहा है। सुषमा स्वराज देश की उन चुनिंदा नेताओं में शामिल थीं, जिनका आदर विपक्ष भी तहेदिल से करता था। उनकी शालीनता, बेबाकी, भाषण उन्हें भीड़ से अलग करते थे। बहुत ही कम उम्र में सियासी की दुनिया में पैर रखने वालीं सुषमा स्वराज ने 6 अगस्त, 2019 को 67 वर्ष की आयु में दुनिया से विदाई ली थी लेकिन वो आज भी लोगों की स्मृतियों में जिंदा है।

सुषमा स्वराज सशक्त भारतीय महिला, विद्वता, वाकपटुता और सेवाभाव का साक्षात उदाहरण थीं, वो केवल देश की नहीं बल्कि विश्व की लोकप्रिय हस्तियों में से एक थीं।

Sushma Swaraj

राजनीति के मंच पर तो वो एक निडर नेता थीं लेकिन असल जिंदगी में वो एक आम महिला की तरह समर्पित पत्नी और मां भी थीं, जिसने आसमान में उड़ान तो भरी लेकिन कभी भी अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा, वो पूरी परंपरा के साथ 'करवाचौथ' का व्रत भी करती थीं और निर्भिकता के साथ विरोधियों की बोलती भी बंद कर देती थीं।

स्वराज कौशल ने दिया हर पल सुषमा का साथ (Sushma Swaraj)

जिसके पीछे ताकत थे उनके पति स्वराज कौशल, जो सुख-दुख में हमेशा सुषमा स्वराज , के साथ खड़े रहते थे। आपको बता दें कि भाजपा की तेज-तर्रार सुषमा स्वराज ने प्रेमविवाह किया था। उनकी और स्वराज की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी,दोनों की मुलाकात पंजाब यूनिवर्सिटी के चंडीगढ़ के लॉ डिपार्टमेंट में हुई थी।

अलग-अलग मिजाज के मालिक थे सुषमा-स्वराज

खास बात ये थी दोनों अलग-अलग मिजाज के मालिक थे, सुषमा शुद्ध हिंदी की प्रखान देवी थीं, जिनके भाषणों के फैन तो विदेशी भी थे, तो वहीं स्वराज कौशल अंग्रेजी के महारथि लेकिन फिर भी दोनों ने एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना।

Sushma Swaraj

13 जुलाई 1975 को हुई थी सुषमा-स्वराज की शादी (Sushma Swaraj)

हालांकि दोनों की शादी के रास्ते आसान नहीं थे, सुषमा स्वराज, हरियाणा की रहने वाली थीं, जहां उस जमाने में किसी भी लड़की का खुद के लिए जीवन साथी चुनना अच्छा नहीं माना जाता था लेकिन सुषमा और स्वराज ने अपने प्रेम के लिए संघर्ष किया और वो सफल भी हुए। दोनों ने 13 जुलाई 1975 को शादी की और खुशहाल जीवन व्यतीत किया। दोनों की एक बेटी बांसुरी है। दोनों का प्रेम लोगों के लिए मिसाल है, आज भी दोनों के प्रेम का उदाहरण लोगों को दिया जाता है।

Sushma Swaraj

आइए एक नजर डालते हैं Sushma Swaraj के सफर पर.....

  • सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला कैंट में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।
  • उनके पिता श्री हरदेव शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सक्रिय सदस्य थे।
  • उन्होंने अंबाला छावनी के एस.डी. कॉलेज से संस्कृत और राजनीति विज्ञान में स्नातक किया था।
  • इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से कानून की डिग्री प्राप्त की।
  • 1970 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं।
  • 1977 में मात्र 25 वर्ष की आयु में वे हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं थीं।
  • सुषमा स्वराज 1998 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।
  • उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी सरकार में सूचना प्रसारण, स्वास्थ्य, श्रम और विदेश जैसे अहम मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी संभाली।
  • 2014-2019 तक विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने काम किया था।
Sushma Swaraj

एक नजर स्वराज कौशल के बारे में

  • स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के नामवर क्रिमिनल मामलों के वकील एक हैं।
  • 37 साल की उम्र में मिजोरम के गवर्नर बने स्वराज 37 साल की उम्र में मिजोरम के गवर्नर बने थे।
  • वो देश के सबसे छोटी उम्र के गर्वनर थे।
  • स्वराज कौशल साल 2000 में राज्यसभा के सदस्य भी थे।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+