'मेरे बच्चे का बाप है सचिन रघुवंशी', राजा के भाई पर महिला ने लगाए संगीन आरोप, लोगों ने पूछा- बेवफा कौन?
Sachin Raghuvanshi: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के कुछ ही दिनों बाद रघुवंशी परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है, वजह इस बार सोनम नहीं बल्कि राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी हैं, जिन पर एक महिला ने बेवफाई के संगीन आरोप लगाए हैं। दरअसल मंगलवार को एक महिला उनके सहकार नगर स्थित घर के बाहर अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ पहुंची और दावा किया कि 'राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन उसके बच्चे के पिता हैं।'
'सचिन ने उसके साथ प्यार किया, मंदिर में शादी रचाई और वो जब उसके बच्चे की मां बनने वाली थी तो उसने उसे छोड़ दिया।'

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक 'महिला ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि रघुवंशी परिवार ने उसे और उसके एक साल के बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया है। मेरे बच्चे को जानबूझकर अस्वीकार किया गया। यह न केवल मेरा बल्कि मेरे बच्चे का भी अपमान है। आज मेरा बच्चा दर-दर भटक रहा है। अब सचिन को जवाब देना होगा, मेरे पास डीएनए रिपोर्ट है, जो कि साबित करती है कि मेरे बच्चे का पिता सचिन ही है।'
'Sachin Raghuvanshi ने मुझे प्रेमजाल में फंसाया और धोखा दिया'
महिला ने यह भी बताया कि सचिन ने उससे एक मंदिर में शादी की थी। उसने इस शादी के वीडियो और तस्वीरें भी दिखाईं, उसने कहा कि अगर सचिन ने ठीक से शादी की होती और हमारे रिश्ते को स्वीकार किया होता, तो हमें इस अपमान से नहीं गुजरना पड़ता। जब भी मैंने न्याय मांगा, परिवार ने मुझसे मुंह फेर लिया और मेरा अपमान किया।'
'परिवार को बदनाम करने की साजिश' (Sachin Raghuvanshi)
महिला ने जानकारी दी है कि उसने इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया है। उसे उम्मीद है कि उसके बेटे को कानूनी अधिकार मिलेंगे और उसे मान्यता प्राप्त होगी। हालांकि सचिन रघुवंशी ने महिला के सारे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए उसे पहचानने से भी मना कर दिया है और कहा कि 'ये सब उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है। इस खबर मे एक बार फिर से रघुवंशी परिवार को सुर्खियों में ला दिया है तो वहीं सोशल मीडिया पर इस बारे में फिर से चर्चा तेज हो गई है।'
लोगों ने किया सवाल- बेवफा कौन?
अब लोग सोनम को नहीं बल्कि सचिन के चरित्र पर उंगली उठा रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि बेवफा कौन? एक यूजर ने पूछा कि ये रघुवंशी परिवार तो बड़ा ही शातिर और रंगीन निकला। तो वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि सोनम को दोषी ठहराने के बजाय रघुवंशी परिवार के बारे में जांच-पड़ताल करनी चाहिए। फिलहाल सचिन को लेकर लोगों की बयानबाजी जारी है।
सोनम रघुवंशी पर राजा की हत्या का आरोप
गौरतलब है कि सचिन के छोटे भाई राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप पत्नी सोनम रघुवंशी पर लगा है। पुलिस के मुताबिक मई 2025 में मेघालय में अपने हनीमून के दौरान हत्या करके और फरार हो गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी, उनके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त है।












Click it and Unblock the Notifications