'पागल है IIT वाले बाबा', अभय सिंह को लेकर अब ये क्या बोल गए Swami Anand Swaroop, वायरल हो रहा है वीडियो

Swami Anand Swaroop Maharaj: प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आए IIT वाले बाबा अभय सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए है। चाहे फिर उनकी पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर की गई भविष्यवाणी हो या फिर उनका बदला हुआ लुक। वहीं, अब एक बार फिर अभय सिंह चर्चा में गए हैं। दरअसल, स्वामी आनंद स्वरूप ने उन्हें 'पागल' बताया है।

स्वामी आनंद स्वरूप महाराज का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर हुए अभय सिंह को पागल करार दिया है। वायरल वीडियो में स्वामी आनंद स्वरूप कहते है कि वो (अभय सिंह) मेंटल है.. कहता है कि मैं किंग ऑफ इंडिया बनने जा रहा हूं।

Swami Anand Swaroop Maharaj

मैंने उनकी तमाम बाते सुनी है वो पागल है। वो अपने पिता को छोड़कर भाग गया। जबकि, उन्हें अपने पिता का सामना करना चाहिए था उनसे बात करनी चाहिए थी। इतना ही नहीं, स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि संन्यास बिना मां की आज्ञा के होता ही नहीं है। आपको बता दें कि स्वामी आनंद स्वरूप महाराज बचपन से ही सामाजिक सेवा में रुचि रखते रहे और कॉलेज के दिनों में एबीवीपी से जुड़े।

कौन हैं स्वामी आनंद स्वरूप महाराज?
स्वामी आनंद स्वरूप महाराज का जन्म 23 मार्च 1978 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ। वे भारत में बढ़ती गरीबी और सनातन धर्म के कमजोर होते मूल्यों को देखकर उन्होंने अपना पूरा जीवन धर्म और समाज की सेवा के लिए समर्पित करने का फैसला किया। गृहस्थ जीवन को त्यागकर उन्होंने संन्यास लिया और अपने गुरु अच्युतानंद भारती जी महाराज से दीक्षा प्राप्त की।

इसके बाद वे हरिद्वार और द्वारका आश्रम में रहे, जहां उन्होंने वेद, उपनिषद और भगवद्गीता का गहन अध्ययन किया। स्वामी जी को हरिद्वार में गंगा नदी की खराब स्थिति देखकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने 2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित कराने के लिए सत्याग्रह का नेतृत्व किया। इतना ही नहीं, उन्होंने 2010 में बेंगलुरु में दक्षिणा पिनाकिनी नदी को पुनर्जीवित करने का काम शुरू किया।

400 साल पुरानी यह नदी पूरी तरह सूख चुकी थी, लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से दो साल के अंदर इसे फिर से बहने लायक बना दिया गया। 2012 में केरल में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। स्वामी जी ने वहां हिंसा रोकने और शांति स्थापित करने का काम किया। उनकी उपस्थिति और शिक्षाओं ने 560 मुस्लिम और ईसाई परिवारों को फिर से सनातन धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: PM मोदी और CM योगी को लेकर अब IIT बाबा अभय सिंह ने की भविष्यवाणी, कहा- 'ये दोनों नेता भविष्य में...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+