PM मोदी और CM योगी को लेकर अब IIT बाबा अभय सिंह ने की भविष्यवाणी, कहा- 'ये दोनों नेता भविष्य में...'

IITian Baba Abhay Singh: प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आए IIT वाले बाबा अभय सिंह ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भविष्यवाणी की है। अभय सिंह ने कहा है कि भविष्य में योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश को संभालेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आईआईटी बाबा अभय सिंह ने कहा कि वो जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तो देश का नेतृत्व राष्ट्रपति की भूमिका निभाकर कर सकते हैं। इससे पहले अभय सिंह ने नूपुर शर्मा को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया था।

IITian Baba Abhay Singh

अभय सिंह ने कहा था कि नूपुर शर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए एकदम सही विकल्प हैं। बता दें कि ऐसी चर्चा थी कि नूपुर शर्मा को भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। सोशल मीडिया पर भी चर्चा थी कि नूपुर शर्मा को दिल्ली चुनाव में भाजपा मौका दे सकती है। हालांकि भाजपा ने 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है।

अभय सिंह ने की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दिल्ली में अगले महीने 5 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होने हैं, जिसके तीन दिन 8 फरवरी के बाद मतगणना होगी।

Who is 'IITian Baba' Abhay Singh: प्रयागराज में 'आईआईटीयन बाबा' के नाम से मशहूर अभय सिंह कौन हैं?

अभय सिंह प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके अभय सिंह ने विज्ञान में अपना सफल करियर छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का फैसला किया है।

हरियाणा के रहने वाले अभय सिंह ने आईआईटी बॉम्बे से चार साल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। ​​इसके बाद उन्होंने डिजाइन में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

आईआईटी बाबा का कहना है कि जीवन का सही अर्थ खोजने के लिए उन्होंने अध्यात्म का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा, "अब मैं समझ गया हूं कि यही असली ज्ञान है। अगर आपको मन या मानसिक स्वास्थ्य को समझना है, तो आप इसे आध्यात्मिकता के जरिए ही कर सकते हैं।"

आईआईटी बाबा अभय सिंह का कहना है कि अभी उनके जीवन में जो कुछ भी हो रहा है, वो सबसे अच्छा हो रहा है। अभय सिंह ने अपने माता और पिता दोनों पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनका पूरा बचपन माता-पिता के झगड़े को देखते हुए बीत गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+