Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: नियमों को ताक पर रखकर की गई इस 'हीरो' की फिल्म की शूटिंग, तेज आवाज में बजाए गाने

आगरा। ताज के साए में अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म सैटेलाइट शंकर के गीत को फिल्माया गया। फिल्म सेटेलाइट शंकर के निर्माता भूषण कुमार हैं जबकि इस फिल्म का निर्देशन इरफान कमल कर रहे हैं। गुजरे जमाने के मशहूर फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली इस फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका में हैं। गौरतलब है कि सूरज पंचोली को सलमान खान ने साल 2015 में अपने होम प्रॉडक्शन की फिल्म 'हीरो' से लॉन्च किया था। 'हीरो' की असफलता के बाद लगभग तीन साल से परदे से गायब सूरज ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- इन वजहों से नीलाम होने वाला है बिहार सचिवालय, कंपनी द्वारा केस करने पर कोर्ट ने दिए नीलामी के आदेश

लंबा अंतराल करियर के लिए ठीक नहीं

लंबा अंतराल करियर के लिए ठीक नहीं

वैसे सूरज को लोगों ने पसंद तो खूब किया था, लेकिन उनके द्वारा लिया गया यह लंबा अंतराल उनके करियर के लिए ठीक नहीं है। जन्माष्टमी के मौके पर सूरज ने अपनी अगली फिल्म 'सैटलाइट शकर' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा जरूर थी। लेकिन अब जाकर इसका खुलासा हो गया है।

देश के 10 राज्यों में होगी इसकी शूटिंग

देश के 10 राज्यों में होगी इसकी शूटिंग

इस फिल्म को देशभर के 10 राज्यों में शूट किया जाएगा। वैसे सूरज को लेकर इसी साल के शुरुआत में एक और डांस फिल्म की घोषणा की गई थी, जिसका टाइटल था 'टाइम टू डांस', बाद में इस फिल्म के बारे में कोई बात नहीं हुई। 'टाइम टू डांस' के निर्माता भी भूषण कुमार ही थे।

शूटिंग के दौरान उड़ी नियमों की धज्जियां

शूटिंग के दौरान उड़ी नियमों की धज्जियां

फिल्म सैटेलाइट शंकर की शूटिंग के दौरान फिल्म यूनिट द्वारा तमाम नियमों को ताक पर रख दिया गया। इस दौरान ताज के साए में निर्धारित मानक से ज्यादा डेसीबल तक साउंड सिस्टमों को बजाया गया। स्मारक बंद होने के बाद भी शूटिंग यूनिट मेहताब बाग में डटी रही। इसके अलावा ताजमहल के पीछे मेहताब बाग में शूटिंग यूनिट ने ड्रोन भी उड़ाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+