'शूटर दादी' चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन, भूमि-तापसी पन्नू ने दी श्रद्धांजलि

मेरठ, अप्रैल 30: 'शूटर दादी' के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का मेरठ के अस्पताल में निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली 89 साल की निशानेबाज चंद्रो तोमर इसी सप्ताह कोरोना संक्रमित हो गई थी, जिसके बाद उन्हें सासं लेने में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेशनल और राज्य लेवल पर शूटर दादी ने निशानेबाजी में कई पदक जीते थे। शूटर दादी बागपत के जोहड़ी गांव की रहने वाली थीं।

Recommended Video

      Veteran shooter Chandro Tomar famously know as Shooter dadi died of Covid 19 | वनइंडिया हिंदी
      Shooter Dadi Chandro Tomar has passed away from corona in meerut

      बागपत की रहने वालीं 89 वर्षीय शूटर दादी का कोरोना के कारण मेरठ के अस्पताल में निधन हो गया। उनको गुरुवार रात को ही बागपत के आनंद हॉस्पिटल से मेरठ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता लाजवाब थी। वह लगातार ट्विटर पर सक्रिय रहती थीं। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती और उन्हेंं विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है। उन्होंने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

      चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी शुरु की थी तब उनकी उम्र 60 साल थी, इसके बावजूद उन्होंने कई नेशनल चैम्पियनशिप जीतीं। यहां तक कि उन पर फिल्म 'सांड की आंख' बनाई गई है, जिसमें चंद्रो और प्रकाशी का रोल भूमि पेडणेकर औार तापसी पन्नू ने निभाया। अभिनेता आमिर खान ने दोनों शूटर दादी की कहानी से प्रभावित होकर उन्‍हें अपने शो सत्‍यमेव जयते में भी बुलाया था। {document1} दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

      Shooter Dadi Chandro Tomar has passed away from corona in meerut

      शूटर दादी के निधन पर तापसी पन्नू ने ट्विटर पर चंद्रो तोमर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'आप हमेशा मेरी प्रेरणा रहेंगी.. आप हमेशा उन लड़कियों में रहेंगी, जिनको आपने जीने की उम्मीद दी। मेरी प्यारी रॉकस्टार, जीत और प्यार हमेशा आपके साथ रहे।' तापसी ने अपने ट्वीट में चंद्रो तोमर के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। भूमि पेडनेकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चंद्रो दादी के निधन की खबर सुनकर टूट गई हूं। ऐसा लग रहा है कि मेरा एक हिस्सा चला गया है। उन्होंने अपने खुद नियम बनाए और कई लड़कियों को उनको सपनों के रास्ते। उनके काम हमेशा जिंदा रहेंगे। परिवार को सांत्वना। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे उन्हें जानने और चंद्रो तोमर बनने का मौका मिला था।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+