दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
नई दिल्ली, अप्रैल 30: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें हल्के लक्षण हैं जिसके चलते उन्होंने खुद को घर में ही आईसोलेट कर लिया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने हाल ही अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
Recommended Video

कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए अनिल बैजल ने लिखा, 'मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मुझमें कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वे भी अपनी कोरोना जांच करवा लें। मैं अपने आवास से दिल्ली को मॉनिटर करने के साथ काम करता रहूंगा।
वहीं दूसरी ओरराजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में गुरुवार (29 अप्रैल) को कोरोना वायरस के 24,235 नए मामले आए जबकि 395 और मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं बीते 24 घंटे में 25,615 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 97,977 हैं। दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 32.82 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 11,22,286 मामले सामने आ चुके हैं, इसमें अबतक कल 10,08,537 कोरोना से ठीक हुए, एक्टिव केस 97977 और अबतक कुल 15772 लोगों की मौत शामिल है। वहीं दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 32.82 फीसदी पहुंच गया है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 97,977 है। दिल्ली में होम आईसोलेशन में 53,440 रोगियों को रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications