सांड की लड़ाई देख रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, पैसा देकर घुसा था नो एंट्री जोन में
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे डीसीएम ने एक 7 साल के मासूम को कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बीच रोड पर दो सांड लड़ रहे थे जिससे बचने के लिए बच्चे ने भागकर रोड पार किया। इतने में ही डीसीएम ने बच्चे को कुचल दिया। बच्चा एक शादी मे आया हुआ था। इस हादसे में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दिन मे नो एंट्री के बावजूद चंद पैसे के लालच मे डीसीएम को सिटी में आने दिया जिससे बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल आलाधिकारियों ने दो होमगार्डो पर कार्रवाई करने और मृतक बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात की है।

दरअसल हादसा थाना कोतवाली के चारखम्बा इलाके की है। यहां एक शादी मे 7 साल का शाहनवाज अपने परिवार के साथ आया था। शाहनवाज अपनी दादी के साथ रोड पारकर कुछ लेने गया था। इतने मे बीच रोड पर दो सांड लड़ने लगे जिससे घबराकर बच्चा रोड क्रास करने लगा। तभी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने आकर बच्चे को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

गुस्साए लोगों का कहना था दिन मे नो एंट्री रहती है। ऐसे मे पैसे के लालच मे बड़ी गाड़ियों को सिटी मे पुलिस आने देती है जिससे ऐसे हादसे होते है। गुस्साए लोगों की मांग है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के साथ ही मृतक बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि डीसीएम से दबकर बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे के परिजनों को जिलाधिकारी राहत कोष से बीस हजार रुपये नकद और इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मुआवजा दिया जाएगा। लापरवाह दो होमगार्डो को हटा दिया है।
ये भी पढ़ें- ये बाबा सर्टिफाइड ढोंगी है,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बताया












Click it and Unblock the Notifications