फर्जी बाबाओं की चौथी सूची जारी, योग गुरू सत्यम उर्फ सत्यनारायण बाबा ढोंगी घोषित

Recommended Video

    Akhil Bhartiya Akhara Parishad ने SatyaNarayan बाबा को किया ढोंगी घोषित । वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं की एक और सूची यानी चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में क्रिया योग आश्रम एवं अनुसंधान केंद्र के निदेशक योगी सत्यम उर्फ सत्यनारायण बाबा को ढोंगी बाबा घोषित कर दिया गया है। अखाड़ा परिषद में योगी सत्यम का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पास किया और मीडिया के सामने सूची पेश की। बता दें कि योगी सत्यम देश-विदेश में खासे चर्चित संतों में गिने जाते रहे हैं। योगी सत्यम द्वारा इलाहाबाद के झूंसी में 1983 में योग सत्संग समिति के नाम से संस्था की स्थापना की गई थी जिसे अब क्रिया योग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान के नाम से जाना जाता है। योगी सत्यम क्रियायोग फेलोशिप सोसाइटी का भी संचालन करते हैं जबकि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी इनका आश्रम और संस्थान की शाखाएं भी हैं। हालांकि योग सिखाने वाले देश-विदेश मे चर्चित योगी सत्यम हमेशा विवादों में घिरे रहे हैं। योगी सत्यम पर झूंसी थाने में भूमि विवाद समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    allahabad 4th fake list of saint declared satyanarayan baba announced fake

    क्या कहा अखाड़ा परिषद ने
    योगी सत्यम को ढोंगी बाबा बताते हुए उनके बहिष्कार के लिए निर्मोही अखाड़े के महंत राजेंद्र दास ने प्रस्ताव रखा था, जिस पर परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने समर्थन देकर पारित किया। मीडिया से रूबरू होते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि योगी सत्यम किसी संत परंपरा या संप्रदाय के अंतर्गत नहीं आते हैं। गेरुआ वस्त्र रंग आने से कोई संत नहीं हो सकता। इसलिए योगी सत्यम को फर्जी बाबाओं की सूची में रखकर उनका बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।

    पहले भी जारी हो चुकी है सूची
    गौरतलब है कि देश में बाबाओं के काले कारनामों के बाद संत समाज की छवि को हो रहे भारी नुकसान के बीच अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं की सूची जारी कर उनके सामूहिक बहिष्कार की पहल की है। जिसके अंतर्गत लगातार फर्जी बाबाओं के नाम जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चौथी सूची में इलाहाबाद के योगी सत्यम उर्फ सत्यनारायण बाबा को ढोंगी बाबा बताया गया है।

    ये भी पढ़ें- भारत बंद में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, खूब हुई वोट बैंक की राजनीति

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+