यूपी चुनाव में दिखा एक गजब नजारा, जब नामांकन कराने अर्थी पर पहुंची एक 'लाश'

शाहजहांपुर नगर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वैधराज किशन ने अपना नामांकन कराया। वैधराज किशन का नामांकन पूरे शहर मे चर्चा में रहा। इनका अनोखा तरीका था कि वह एक अर्थी पर लेटे थे।

शाहजहांपुर। अभी तक आपने प्रत्याशियों को नामांकन कराने जाते हुए लग्जरी गाड़ियों से, बाइक या भैंस पर जाते हुए देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्रत्याशी से रूबरू करा रहे हैं जो अर्थी पर लेटकर अपना नामांकन कराने पहुंचे। ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव में छोटे भाई का नामांकन कराने पहुंचे राजपाल यादव का जलवा

अर्थी पर लेटकर नामांकन करवाने गया प्रत्याशी

अर्थी पर लेटकर नामांकन करवाने गया प्रत्याशी

नामांकन कराने के दौरान ये प्रत्याशी चर्चा की विषय बन गया। इस प्रत्याशी के साथ भारी भीड़ भी नामांकन में पहुंची। हलांकि सुरक्षा वजहों से खिरनीबाग चौराहे पर लगे बैरिकेडिंग के पास तैनात पुलिस ने प्रत्याशी को अर्थी से उतार दिया और उसके बाद ये प्रत्याशी अपने पैरों पर चल कर नामांकन कक्ष तक पहुंचे। इस निर्दलीय प्रत्याशी की मानें तो वह इस महीने मे करीब एक लाख जीजा बनाएंगे, रोज वह घर-घर जाकर एक लाख बहनों से राखी बंधवाकर वोट मांगेंगे।

शहर में चर्चित हो रहा है ये प्रत्याशी

शहर में चर्चित हो रहा है ये प्रत्याशी

दरअसल, शाहजहांपुर नगर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वैधराज किशन ने अपना नामांकन कराया। वैधराज किशन का नामांकन पूरे शहर मे चर्चा में रहा। इनका अनोखा तरीका था कि वह एक अर्थी पर लेटे थे जिसे उसके समर्थक कंधों पर उठाए हुए थे। प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ थी।

नजारा देख लोग हंसी नहीं रोक पाए

नजारा देख लोग हंसी नहीं रोक पाए

अर्थी पर लेटे हुए प्रत्याशी को उनके समर्थक अपने कंधों पर लेकर घंटाघर से बहादुरगंज मार्केट होते हुए खिरनीबाग मैदान तक पहुंचे। इस दौरान शहर में जिस शख्स की अर्थी पर नजर पड़ी, वह खुद को हंसने से नहीं रोक पाया। प्रत्याशी वैधराज किशन अर्थी पर लेटे रहे और लोग उन्हे कंधे का सहारा देकर एक चारपाई पर ले जाते रहे।

पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर में जाने से रोका

पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर में जाने से रोका

जब ये अर्थी खिरनीबाग मैदान तक पहुंची तो वहां पर लगे बैरिकेडिंग के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने अर्थी को कलेक्ट्रेट परिसर के पास ले जाने से मना कर दिया। इस दौरान पुलिस से प्रत्याशी की कुछ कहासुनी भी हुई। लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और प्रत्याशी को अर्थी पर उतरने को मजबूर कर दिया। उसके बाद उनके साथ नामांकन कक्ष तक उनके साथ पांच लोग पहुंचे।

लोग प्रत्याशी को देखने के लिए हुए उत्साहित

लोग प्रत्याशी को देखने के लिए हुए उत्साहित

हलांकि जब बैरिकेडिंग के पास जब प्रत्याशी वैधराज किशन अर्थी पर से उतरे तो उसके बाद भी लोग उनको देखने के लिए उत्साहित थे क्योंकि प्रत्याशी कफन के कपड़ों मे थे। आपको बता दें वैधराज किशन इससे पहले लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उस वक्त भी नामांकन कराने वैधराज किशन भैंस पर बैठ कर गए थे। प्रत्याशी वैधराज किशन की मानें तो वह अर्थी पर लेटकर इसलिए नामांकन कराने आए हैं क्योंकि इस वक्त जितने भी नेता है, उनके जमीर मर चुके हैं। मरने वालो पर वह राजनीति करते हैं उन नेताओ के दिलों से प्यार मर चुका है। इसलिए वह अर्थी पर लेटकर नामांकन कराने आए हैं इससे जनता को एक मैसेज जाएगा कि आज के नेता मर चुके हैं। इससे बाद वह नामांकन कक्ष मे नामांकन कराने के बाद अपने क्षेत्र मे चले गये। ये भी पढ़ें: सपा के पोस्टर में अब पंजा भी साथ, बदल गया नारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+