सपा के पोस्टर में अब पंजा भी साथ, बदल गया नारा

सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद बदला सपा का पोस्टर, नए पोस्टर में कांग्रेस के चेहरों को भी मिली जगह, पार्टी के कलह की भी पोस्टर में दिखी झलक

लखनऊ। सियासत ऐसी जंग है जहां दोस्त और दुश्मन कभी लंबे समय तक के लिए नहीं होते हैं। यूपी के चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जो कांग्रेस कभी सपा के शासनकाल को 27 साल यूपी बेहाल के नारे से नवाज रही थी, उसी कांग्रेस का चुनाव चिन्ह, पार्टी के नेताओं की तस्वीर अब सपा के प्रचार वाहन पर अब लगी दिख रही है। जी हां यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन के बाद सपा को प्रचार वाहन बना है उस पर ना सिर्फ नेताओं की तस्वीर बदली है बल्कि इस पोस्टर के जरिए प्रदेश की सियासत में पिछले दिनों हुई तमाम उठापटक की भी झलक साफ देखने को मिल रही है।

poster

समाजवादी पार्टी को जो नया प्रचार वाहन तैयार किया गया है उसका ना सिर्फ नारा बदला गया है बल्कि पोस्टर पर चेहरे भी बदल गए हैं। इस पोस्टर पर जहां अखिलेश यादव और डिंपल यादव को सबसे आगे दिखाया गया है तो इनके साथ प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और मुलायम सिंह यादव को भी इस पोस्टर पर जगह दी गई है। पार्टी का नारा भी बदलकर एकता और विश्वास की शक्ति कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले जब सपा का विकास रथ शुरु किया गया था तो उसमें पार्टी का नारा और तस्वीर भी अलग थी।

पार्टी के भीतर के विवाद की भी झलक इस पोस्टर पर साथ देखी जा सकती है, इस पोस्ट से एक तरफ जहां शिवपाल यादव सहित सपा के किसी भी नेता को जगह नहीं मिली है तो मुलायम सिंह की तस्वरी को छोटा कर दिया गया है। वहीं अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव की भी समानांतर तस्वीर को इसपर लगाया गया है। हाल ही में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन में अहम भूमिका निभाने वाली डिंपल यादव को भी पार्टी फ्रंट रनर के तौर पर इस्तेमाल करने जा रही है। जिस तरह से लोग डिंपल यादव के नाम पर पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं उसे सपा पूरी तरह से भुनाने की कोशिश में लगी है। बहरहला चुनावी मजबूरी के दौर में जब दो विरोधी एक साथ आ गए हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यूपी के चुनाव में वोटर इसके क्या मायने निकालता है और किस पार्टी की सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाता है।

इसे भी पढ़ें- सपा-कांग्रेस गठबंधन से दोनों पार्टियों को है नफा-नुकसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+