यूपी चुनाव में छोटे भाई का नामांकन कराने पहुंचे राजपाल यादव का जलवा

राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपना नामांकन भर दिया। इस दौरान राजपाल यादव उनके साथ मौजूद रहे तो कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर राजपाल यादव के समर्थकों का लग गया जमावड़ा।

शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा सीट से सर्व समभाव पार्टी के प्रत्याशी और बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश यादव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपना नामांकन भर दिया। इस दौरान राजपाल यादव के आने की खबर से कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरक्षा कारणों के चलते भीड़ को बाहर ही रोक दिया गया। जिसके बाद सर्व समभाव पार्टी के स्टार प्रचारक राजपाल यादव अपने छोटे भाई राजेश यादव समेत पांच लोगों के साथ नामांकन कक्ष में पहुंचे।

यूपी चुनाव में छोटे भाई का नामांकन कराने पहुंचे राजपाल यादव का जलवा

छोटे भाई राजेश यादव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजपाल यादव उनके साथ ही रहे। वहीं अपने चहेते अभिनेता के साथ सेल्फी की चाहत में उनके प्रशंसक बाहर टकटकी लगाकर उनका इंतजार कर रहे थे। राजपाल यादव के बाहर आने तक जैसे-तैसे पुलिस ने भीड़ को काबू में किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजपाल बाहर आए और अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। विरोधियों पर निशाना साधते हुए राजपाल यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार की राजनीति बहुत हो गई, प्रदेश में अब राजनीति नहीं नीति राज होगा।

यूपी चुनाव में छोटे भाई का नामांकन कराने पहुंचे राजपाल यादव का जलवा
यूपी चुनाव में छोटे भाई का नामांकन कराने पहुंचे राजपाल यादव का जलवा
यूपी चुनाव में छोटे भाई का नामांकन कराने पहुंचे राजपाल यादव का जलवा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+