शाहजहांपुर: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के चुनावी रोड शो में उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

सर्व संभाव पार्टी के स्टार प्रचारक और फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान राजपाल यादव को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में चुनाव करीब आते ही जनसभाओं और रोड शो का दौर भी जारी हो गया है। इसी के चलतेग गुरुवार को सर्व संभाव पार्टी के स्टार प्रचारक और फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान राजपाल यादव को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके चलते कई जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई। राजपाल यादव का रोड शो उनके आवास बंडा से खुटार, पुवायां निगोही, तिलहर होते हुए शहर के कई जगह पर किया गया। राजपाल यादव का रोड शो शहर में बने उनके आवास पर खत्म होगा। राजपाल यादव ने रोड शो के दौरान राजनीतिक दलों पर छीटाकंशी की। ये भी पढे़ं: आरएलडी के लिए प्रचार मैदान में उतर सकते हैं मुलायम सिंह यादव

शाहजहांपुर: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के चुनावी रोड शो में उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

दरअसल, राजपाल यादव की सर्व संभाव पार्टी और लोकदल पार्टी उत्तर प्रदेश मे गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है। फिल्म अभिनेता ने आज शाहजहांपुर में रोड शो किया। राजपाल यादव ने रोड शो की शुरुआत अपने बंडा कस्बे में बने आवास से शुरू की। जिसके बाद पुवायां विधानसभा से सर्व संभाव पार्टी के प्रत्याशी के लिए रोड किया गया। उसके बाद वे तिलहर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में अपने छोटे भाई राजेश यादव के लिए रोड करने गए। अब ले नगर विधानसभा सीट के लिए रोड शो कर चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि रोड शो के दौरान राजपाल यादव को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच राजपाल यादव ने कहा कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने देश और प्रदेश को लूट लिया है न तो कहीं सड़क बनी है और न ही कहीं विकास। आज देश और प्रदेश विकास चाहता है। आने वाले चुनाव में पता चल जाएगा कि प्रदेश की जनता विकास चाहती है और सर्व संभाव पार्टी प्रदेश मे विकास का मुद्दा लेकर उतरी है।

शाहजहांपुर: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के चुनावी रोड शो में उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

वहीं, फिल्म अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि 70 साल से देश को लालची राजनीतिक पार्टियों ने देश और प्रदेश को लूट लिया है। अभी भी अगर मेन रोड से गांव की तरह बड़ा जाए तो बीस-बीस किलोमीटर सड़क नहीं बन पाई है। वहीं, राजपाल ने राजनीतिक दलों पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब देश और प्रदेश को कोई लूट नहीं पाएगा। प्रदेश अब विकास चाहता है। राजपाल यादव सिर्फ विकास का मुद्दा लेकर ही जनता के बीच आ रहा है। इस विधानसभा चुनाव में जनता सभी पार्टियों को नकार कर अब सिर्फ सर्व संभाव पार्टी को प्रदेश मे लाएगी। ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस गठबंधन से बाहर होने के बाद अजित सिंह बना रहे ये खास प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+