शर्मनाक: 'मौत का खेल दिखा मां-बाप का पेट पालती मासूम बच्ची और सीटी बजाते लोग'
शाहजहांपुर। बच्चों के लिए रोटी का इन्तजाम करने और उनका पेट पालने की जिम्मेदारी माता-पिता पर होती हैं। लेकिन शाहजहांपुर की एक मासूम बच्ची है जो अपनी जिन्दगी को खतरे में डाल अपने मां बाप का पेट पाल रही है। अपनी जान जोखिम में डाल कर मासूम लोगों का मनोरजंन करती है और लोग तालियां बजाते हैं। हैरानी का बात ये है कि श्रम विभाग इसे महज तमाशा बताकर पल्ला झाड़ रही है। वहीं बच्ची का जोखिम भरा करतब देखकर लोग संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

10 साल की उम्र है बच्ची की
रस्सी पर जानलेवा करतब दिखाती इस बच्ची का नाम खुशी है। इस बच्ची की उम्र महज 10 साल है। पढ़ने लिखने और खेलने की उम्र में ये बच्ची रस्सी पर ऐसे खतरनाक करतब दिखा रही है। ये जानते हुए कि बच्ची की जरा की चूक उसकी जान जा सकती है लेकिन अफसोस बच्ची के बां-बाप को उसकी जान की कोई परवाह नहीं है। हैरानी की बात ये रही कि ये करतब थाने के ठीक सामने किया जा रहा था और पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बनी रही। इतना ही नहीं बच्ची का जोखिम भरे करतब का लुत्फ उठा तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं। जब बच्ची से इस बाबत सवाल किया गया तो बच्ची पेट के खातिर खुद को खतरे में डालने की बात करती नजर आई।

जरा सी चूक से जा सकती है जान
बच्ची रस्सी पर कभी पहिये पर चलती तो कभी रस्सी पर जोर-जोर से हिलती है। जरा सी गलती उसकी जिन्दगी पर भारी पड़ सकती है। बच्ची द्वारा करतब दिखाने स्थानीय नागरिक राहुल ने बताया कि ये जिला प्रशासन की लापरवाही है क्योंकि बच्ची थाने सामने के करतब दिखा रही है। अपनी जिंदगी खतरे मे डाल रही है।

श्रम विभाग बता रहा इसे आम बात
इनको पुलिस रोक सकती है, लेकिन पुलिस खुद बच्ची के करतब देख इसे प्रोत्साहन दे रही है। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देना चहिए। बच्ची की उम्र अभी पढ़ने लिखने वाली है। हालांकि ये बाल श्रम कानून का उल्लंघन का मामला बनता है। सहायक श्रम आयुक्त इस मामले पर कार्रवाई के बजाये इसे आम बात बता रहा है। उनका कहना है कि ये खेल मां बाप की सहमती से करवाया जाता है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications