BJP नेता हृदय नारायण दीक्षित का यूपी विधानसभा अध्यक्ष बनना तय, नामांकन भरा
हृदय नारायण दीक्षित इसके पहले विधानपरिषद के सदस्य और पार्टी के नेता भी रहे हैं। प्रदेश में वह पार्टी के संसदीय कार्यमंत्री का काम भी देख चुके हैं और नियमों के जानकार माने जाते हैं।
लखनऊ। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक हृदय नारायण दीक्षित का यूपी विधानसभा अध्यक्ष बनना पूरी तरह तय माना जा रहा है। दीक्षित ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बीजेपी में दीक्षित को अध्यक्ष बनाने के लिए सहमति बन चुकी है।

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को होगा। माना जा रहा है कि विपक्ष भी दीक्षित के नाम पर बीजेपी का साथ देगा और सभी ही सहमति से उन्हें अध्यक्ष चुना जाएगा। दीक्षित बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और कई अहम पदों पर रह चुके हैं। READ ALSO: PM मोदी और अमित शाह की आलोचना पर जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को धमकी
इसके पहले वह विधानपरिषद के सदस्य और पार्टी के नेता भी रहे हैं। प्रदेश स्तर पर वह पार्टी के संसदीय कार्यमंत्री का काम भी देख चुके हैं और नियमों के जानकार माने जाते हैं। दीक्षित की साफ-सुथरी छवि भी उन्हें ये पद दिए जाने के लिए अहम मानी जा रही है। READ ALSO: राहुल गांधी के फैसलों को लेकर दिग्विजय ने दिया बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications