'डूबती कांग्रेस' को बचाने के लिए दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को दी जल्द एक्शन लेने की सलाह

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने पार्टी अध्यक्ष पद पर गांधी परिवार के ही बने रहने के सवाल पर कहा कि अगर किसी में हिम्मत है तो वो गांधी परिवार के मुकाबले खड़ा हो जाए।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने लगातार चुनावों में हो रही हार के बाद एक बार फिर बड़े बदलाव की बात कही है और कहा कि पार्टी सही रास्ते पर नहीं चली। उन्होंने कहा कि बदलाव के फैसले लेने में हो रही देरी अच्छी नहीं है। बड़े बदलावों को ज्यादा दिन टालना सही नहीं है।

'मुद्दा नेतृत्व का नहीं, संगठन का है'

'मुद्दा नेतृत्व का नहीं, संगठन का है'

'जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जगाने की जरूरत'

'जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जगाने की जरूरत'

'गांधी परिवार मजबूरी नहीं शक्ति है'

'गांधी परिवार मजबूरी नहीं शक्ति है'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को आने वाले चुनावों के लिए अभी से तैयार होना चाहिए। हालिया चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस साल गुजरात के चुनाव हैं और लोकसभा चुनाव में भी दो साल का समय है। ऐसे में पार्टी को अभी से तैयारियों में जुटना होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी परिवार कांग्रेस की मजबूरी नहीं शक्ति है। गांधी परिवार कांग्रेस को बेहतर चला सकता है। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह सोनिया गांधी पर निर्भर करता है।

हार का ठीकरा राहुल पर क्यों?

हार का ठीकरा राहुल पर क्यों?

दिग्विजय ने कहा, 'कांग्रेस जीतती है तो किसी और को श्रेय जाता है लेकिन जब हारती है तो ठीकरा राहुल गांधी पर फोड़ा जाता है।' उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी के खिलाफ चल रही लहर हार का कारण थी। सपा से जनता खुश नहीं थी। यूपी में कांग्रेस को बड़े बदलाव की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+