PM मोदी और अमित शाह की आलोचना पर जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को धमकी
लगातार आ रहे ईमेल रामचंद्र गुहा के दिसंबर 2015 के उन बयानों पर सवाल उठा रहे हैं जो उन्होंने सरकार के खिलाफ दिए थे। गुहा ने तब सरकार को 'मोस्ट एंटी इंटलेक्चुअल' करार दिया था।
नई दिल्ली। जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने दावा किया है कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आलोचना करने की वजह से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि लगातार आ रहे धमकी भरे ईमेल में उन्हें सजा देने की बात कही जा रही है।

मोदी-शाह के खिलाफ न बोलने की चेतावनी
रामचंद्र गुहा ने कहा कि बीते तीन-चार दिनों में उन्हें करीब एक दर्जन ईमेल मिले हैं। इन ईमेल में नेताओं और पत्रकार के नाम लिखे गए हैं। उन्होंने दो ट्वीट करके एक ईमेल को सार्वजनिक किया और लिखा, 'कई लोग मुझे बीजेपी नेताओं और सरकार की आलोचना की वजह से दिव्य महाकाल से सजा मिलने की चेतावनी दे रहे हैं। मुझे चेतावनी दी गई है कि मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह की आलोचना न करूं, क्योंकि उन्हें महाकाल ने दुनिया बदलने के लिए चुना है।' READ ALSO: राहुल गांधी के फैसलों को लेकर दिग्विजय ने दिया बड़ा बयान
गुहा ने इंदिरा गांधी से की थी मोदी की तुलना
लगातार आ रहे ईमेल रामचंद्र गुहा के दिसंबर 2015 के उन बयानों पर सवाल उठा रहे हैं जो उन्होंने सरकार के खिलाफ दिए थे। गुहा ने तब सरकार को 'मोस्ट एंटी इंटलेक्चुअल' करार दिया था। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मोदी की तुलना भी की थी और कहा था कि मोदी अमित शाह से सलाह लिए बिना ज्यादा फैसले लेते हैं। READ ALSO: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर लीक, पत्नी ने केंद्रीय मंत्री से की शिकायत
जून 2016 में उन्होंने एक लेख में लिखा था, 'इंदिरा गांधी की तरह नरेंद्र मोदी भी अकेले फैसले लेने वाले नेता हैं। वह अपने विवेक से काम करते हैं।' कॉलम में संजय गांधी और अमित शाह की तुलना की गई थी।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications