संभल: सड़क हादसे में चार कांवड़ियों की मौत, गुस्साएं कांवड़ियों ने वाहनों में की तोड़फोड़

गुस्साएं कांवड़ियों ने जिला मुख्यालय बहजोई के सामने वाहनों में तोड़फोड़ की और घंटो जाम लगाया रखा। इतना ही नहीं इन लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

संभल। सड़क हादसे में चार कांवडियो की मौत होने का मामला सामने आया है। ये घटना जनपद संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के ग्राम तुमरियां गढ़ के रहरा-हसनपुर रोड की है। चारों कांवड़िये टाटा मैजिक में सवार होकर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे थे। वहीं, गुस्साए कांवड़ियो ने जिला मुख्यालय बहजोई के सामने वाहनों में तोड़फोड़ की और घंटो जाम लगाया रखा। इतना ही नहीं इन लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामले को गंभीर होते देख पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया और जाम खुलवाया।

संभल: सड़क हादसे में चार कांवड़ियों की मौत, गुस्साएं कांवड़ियों ने वाहनो में की तोड़फोड़
ये भी पढ़ें: वाराणसी: नो एंट्री में घुसे बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया युवक का एक पैर

आधा दर्जन कांवड़िये हुए घायल
जनपद संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के ग्राम तुमरियां गढ़ के रहरा-हसनपुर रोड पर हरिद्वार से कांवड़ियां जल लेकर टाटा मैजिक में सवार होकर बहजोई के गांव सादतबाड़ी में स्थित शिव मंदिर पर जल चढ़ाने आ रहे थे। तभी सड़क हादसे में चार कांवडियो की मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन से अधिक कांवड़ियें घायल हो गए। जिन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संभल: सड़क हादसे में चार कांवड़ियों की मौत, गुस्साएं कांवड़ियों ने वाहनो में की तोड़फोड़

पुलिस अधीक्षक को करना पड़ा मामला शांत

वहीं, गुस्साए कांवड़ियों ने जिला मुख्यालय बहजोई पर आकर घंटो जाम लगाया और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं पुलिस के सामने ही कांवड़ियों के हाथों में डंडे नजर आ रहे थे। लेकिन पुलिस भी सतर्क नजर आ रही थी ऐसे में पुलिस ने कांवड़ियों को कई बसों में तोड़फोड़ करने से रोका। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया और मामले को शांत किया। लेकिन कांवड़ियें अपनी जिद पर अड़े रहे और बसों और ट्रकों में तोड़फोड करने से पीछे नहीं हटे। मामले को गंभीर होते देख कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले को शांत किया। ये भी पढ़ें:कर्नाटक: टैंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 8 लोगों की मौत 9 घायल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+