कर्नाटक: टैंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 8 लोगों की मौत 9 घायल
कर्नाटक में दर्दनाक हादसा हो गया है। टैंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत हो गई।
बैंगलुरू। कर्नाटक के यादगीर इलाके में खौफनाक हादसा हुआ है। टैंपों और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 8 लोगों की जान चली गई। जबकि 9 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा आमने-सामने की टक्कर की वजह से हुआ। अब तक की जानकारी के मुताबिक टैंपों में 20 से ज्यादा लोग सवार थे।

हादसा यादगीर इलाके में हुआ। हादसे की तस्वीर देखकर उसकी भयानकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। टैंपों पूरी तरह से टूट चुका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों की पहचना अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं हादसे में गायल लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने टैंपों में फंसे लोगों को निकाल लिया है। विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications