सपा में चल रहे विवाद को देख 'मुखिया' के लिए परेशान हैं सैफई के लोग

समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव के परिवार में चल रहे विवादों के दौर पर उनके गांव सैफई के लोग भी चिंतित हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद पर सभी की नजर है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बर्खास्त मंत्री और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव, अमर सिंह और कई अन्य नेताओं के बीच चल रहे राजनीतिक द्वंद पर इनके गांव सैफई की भी नजर है।

mulayam

सभी सुविधाओं से लैस सैफई गांव के लोग अपने 'मुखिया' के लिए परेशान है। सैफई के लोग मुलायम को 'धरती पुत्र', अखिलेश को 'भैया' और शिवपाल को 'चाचा' कहते हैं। ये तीनों उनके लिए 'मुखिया' भी हैं।

गांव के हाकिम सिंह कहते हैं कि नेता जी के परिवार का हर सदस्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

1967 से राजनीति में कदम रखने वाले मुलायम सिंह यादव पहली बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

हमारे लिए बहुत किया नेता जी ने

हाकिम कहते हैं कि नेता जी ने हमारे लिए बहुत कुछ किया और उनका सम्मान यहां के हर घर में किया जाता है। इस समय परिवार में जो हो रहा है उससे हममें से हर कोई इस समय चिंतित है।

सेवानिवृत्त शिक्षक विशुन सिंह का कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे किसी की नजर नेता जी के परिवार को लग गई हो। हम सभी ने तय किया है कि नेता जी के परिवार से बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए अनुष्ठान करेंगे।

सेना से रिटायर श्याम सिंह कहते हैं कि कोई भी नेता जी को भूल नहीं सकता है। वो हमेशा महान समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित रहे हैं।

20,000 में खरीदी थी जीप

श्याम सिंह ने बताया कि वो मुझे आज भी याद है जब नेता जी ने दूर दराज के लोगों से मिलने के लिए 20,000 रुपए में जीप खरीदी थी।

गौरतलब है कि इन दिनों समाजवादी पार्टी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। पारिवारिक झगड़े के चलते, पार्टी में बर्खास्तगी और वापसी का दौर जारी है।

बुधवार को ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक से भी करीब आधे घंटे की मुलाकात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+