CAG की रिपोर्ट का हवाला देकर आप ने योगी सरकार पर लगाया कुंभ में भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- धर्म को तो बक्श दें
लखनऊ, 23 अगस्त: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित वर्ष 2019 में हुए महाकुंभ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कुभ मेले में जमकर अनियमितताएं की गईं। दरअसल, हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में कैग (CAG) की रिपोर्ट पर रखी गई थी जिसमें इन अनियमितताओं का जिक्र किया गया है। आप ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

कैग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए, आम आदमी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर इलाहाबाद में आयोजित 2019 कुंभ मेले के आयोजन में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। आप सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने एक बयान में कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार, कुंभ के आयोजन के लिए आवंटित 2,700 करोड़ रुपये के खर्च में "भारी अनियमितताएं" हुईं।
खरीदे गए ट्रैक्टर दिखाए गए स्कूटर ओर मोपेड- आप
उन्होंने आरोप लगाया कि ऑडिट में पाया गया कि इस फंड से खरीदे गए 32 ट्रैक्टर कारों, मोपेड और स्कूटर की संख्या के तहत पंजीकृत थे। उन्होंने कहा, 'यह एक छोटा सा उदाहरण है, लेकिन इसके आधार पर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कुंभ के नाम पर कितना भ्रष्टाचार हुआ। संजय सिंह ने कहा, "अयोध्या में राम मंदिर हो या प्रयागराज में कुंभ, भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त होने का कोई मौका नहीं जाने दे रही है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा से कहना चाहता हूं कि कम से कम धर्म को तो बक्श दें।'' उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के लोग आपकी वास्तविकता को देख रहे हैं और उचित समय पर जवाब देंगे।"

कैग रिपोर्ट में सामने आई हैं कुंभ की अनियमितताएं
दरअसल, नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 कुंभ के एक ऑडिट में करोड़ों रुपये का फिजूल खर्च पाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी विकास विभाग ने कुंभ मेला अधिकारी को 2,743.60 करोड़ रुपये मंजूर किए थे और इसमें से 2,112 करोड़ रुपये जुलाई 2019 तक खर्च किए गए थे। इसके अलावा विभिन्न विभागों ने सामग्री की खरीद और कुंभ से संबंधित कार्यों के लिए बजट से राशि जारी की गई थी। हालांकि, मेला अधिकारी ने अन्य विभागों द्वारा जारी धन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और इसलिए, कुल खर्च का पता नहीं लगाया जा सका।
पैसों का गलत जगह उपयोग किया गया
कैग की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, कुंभ के लिए उपकरणों की खरीद के लिए राज्य आपदा राहत कोष से गृह (पुलिस) विभाग को 65.87 करोड़ रुपये की राशि भी आवंटित की गई थी। इसका आयोग कुंभ के सामान खरीदने में किया गया। लेकिन इन पैसों का इस्तेमाल चक्रवात, सूखा, भूकंप और आग आदि से प्रभावित लोगों को देने में ही किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वित्तीय स्वीकृति से अधिक राशि पर काम करवाने या बिना किसी वित्तीय मंजूरी के काम करवाने के भी उदाहरण मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications