Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय को नहीं मिली एंट्री, अध्यक्ष बोले- सजा मिलेगी

Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इस घटनाक्रम के बाद हुई ट्रस्ट की पहली अहम बैठक में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक कमियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

ट्रस्ट ने साफ किया है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं का भरोसा फिर से मजबूत करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएंगे।

Ram Mandir Trust Meeting

चंपत राय को नहीं मिली बैठक में एंट्री

सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बैठक में प्रवेश नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी वजह से उन्हें बैठक का हिस्सा नहीं बनाया गया। हालांकि, इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढे़ं: OI Exclusive: 'जिंदगी की पूरी कमाई राम मंदिर को दे दी' EX गृह सचिव एस. लक्ष्मी नारायण ने चंपत राय पर लगाए आरोप

अनिल मिश्रा भी बैठक से रहे दूर

ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी बैठक में शामिल नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने भी चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया था। अब बैठक में उनके इस्तीफे पर औपचारिक फैसला लिया जा सकता है। ट्रस्ट के सामने नए सदस्य चुनने और आगे की व्यवस्था तय करने की भी चुनौती है।

चंपत राय के इस्तीफे के बाद कृष्ण मोहन बने महाचसचिव

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने बताया कि नए स्थायी महासचिव की नियुक्ति होने तक कृष्ण मोहन इस पद की जिम्मेदारियां निभाएंगे। ट्रस्ट का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के आधार पर उन्हें यह दायित्व दिया गया है, ताकि ट्रस्ट का कामकाज सुचारु रूप से चलता रहे और व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा सके।

महंत नृत्य गोपाल दास ने क्या कहा

बैठक शुरू होने से पहले ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने चढ़ावा चोरी पर पहली बार बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में हुई चोरी से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। जिसने भी यह काम किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 'राम मंदिर के नाम पर हिंदुओं को लूटा', Uddhav Thackeray ने खेला हिंदुत्व कार्ड, शुरू किया 'राम रक्षा आंदोलन'

पीएम मोदी और सीएम योगी पर जताया भरोसा

महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने बयान में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष होगी और चोरी में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मामले को राजनीतिक विवाद का विषय न बनाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+