VIDEO: आंगनबाड़ियों के लिए संघर्ष पर उतरीं अदिति सिंह, कहा-महिलाओं का दर्द सुनने वाला कोई नहीं

रायबरेली। अपनी नेतृत्व क्षमता की बदौलत बेहद कम उम्र में देश की सबसे पुरानी पार्टी में अहम जगह बनाने में कामयाब रहीं रायबरेली की विधायक अदिति सिंह ने अब आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने का संकल्प किया है। अदिति सिंह ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मानदेय का मुद्दा विधानसभा में जोर-शोर से उठाया था और अब वह जमीनी स्तर पर कर्मचारियों के हक को लेकर संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करने को तैयार हैं।

raebareli MLA aditi singh supports anganbadi employees in uttar pradesh

रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह ने बेहद कम समय में राजनीति में एक श्रेष्ठ मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विधानसभा में कई वर्गों की समस्याओं को उठाया है। इसी क्रम में अब वे आंगनबाड़ियों के हक में खड़ी हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ियों की समस्याएं बहुत ही विकराल है सबसे बड़ा आश्चर्य तो इस बात का है कि सरकार हर कार्य इन आंगनबाड़ी कर्मचारियों से करवाना चाहती है। परंतु उनके मानदेय बढ़ाने के नाम पर पीछे हट जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को नींद से जगाने के लिए वह आंगनबाड़ियों के प्रदर्शन में उनके साथ हैं और जरूरत पड़ी तो एक विशाल जन आंदोलन भी किया जाएगा क्योंकि इस सरकार में महिलाओं का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। बताते चलें कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय व अन्य समस्याओं को सदर विधायक अदिति सिंह ने सदन में जोर शोर से उठाया था। जिस पर कर्मचारियों ने आज उनका विकास भवन में शानदार ढंग से स्वागत किया। सदर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभवतः सरकार इस माह के अंत तक उनका मानदेय बढ़ा दे लेकिन जब तक सरकार उनका मानदेय नहीं बढ़ाती है कर्मचारियों के संघर्ष में वो उनके साथ है।

ये भी पढ़ें- BBC EXCLUSIVE - मेरी ज़िम्मेदारी अपने उम्मीदवार को चुनाव जिताने की थी: अखिलेश यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+