काशी में पद्मावती फिल्म का विरोध, महिलाओं ने बेलन लेकर दी चेतावनी
वाराणसी। संजय लीला की विवादित फिल्म पद्मावती के विरोध की आग अब वाराणसी तक पहुँच चुकी है। फिल्म के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की क्षत्रिय महिलायें ने बनारस की सड़क पर उतर कर अपना विरोध जताया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने फ़िल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का पुतला जलाकर जोरदार विरोध किया। साथ ही फ़िल्म को लेकर नारेबाजी की। ये प्रदर्शन भी अपने मामले में अनोखा रहा। महिलाओं ने तलवार की जगह हाथों में बेलन लेकर संजय लीला भंसाली को चेतावनी दी कि वे किसी भी हाल में बनारस के सिनेमाघरों में इस फ़िल्म को रिलीज नही होने देंगे।
कॉस्ट्यूम के साथ जताया विरोध
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने वाराणसी के चेतगंज के लहुराबीर तक फिल्म के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च किया तो आखिर में आजाद पार्क में पद्मावती का विरोध भी पूरे फिल्मी अंदाज में विरोध दर्ज कराया गया।
वीरांगना फाउंडेशन की महिलाओं ने इस प्रोटेस्ट के लिए एक 10 साल की बच्ची फ़िल्म पद्मावती के कॉस्ट्यूम पहन मार्च में सबसे आगे लेकर चल रही थी तो साथ ही एक बच्चा संजय लीला भंसारी के गेटअप में था। संस्था की महिलाओं और लड़कियों ने मांग की कि इस फ़िल्म के माध्यम के क्षत्रिय महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाया जा रहा है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं। ये आंदोलन फ़िल्म के बनारस के रिलीज कैंसिल होने तक जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications