Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रेमानंद महाराज जी के बारे में टॉप-10 सवालों के जवाब, दर्शनों से लेकर दीक्षा तक की पूरी जानकारी

Premanand Maharaj Ji: गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले संतों में से एक हैं प्रेमानंद महाराज जी, जो वृंदावन के 'राधा केली कुंज' आश्रम में रहते हैं। अपने प्रवचनों व राधा रानी के भक्तों के मन में उठे सवालों के जवाब देकर प्रेमानंद महाराज (Premanand Govind Sharan) सोशल मीडिया में भी आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं।

प्रेमानंद महाराज से जुड़े सवालों के जवाब भी भक्‍त खूब तलाशते रहते हैं। किसी को उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने में दिलचस्‍पी है तो कोई प्रेमानंद महाराज के दर्शनों व दीक्षा की प्रक्रिया के सवालों का जवाब चाहता है। यही वजह है कि सर्च इंजन गगूल पर प्रेमानंद महाराज से जुडे़ कई सवाल टॉप सर्च में शामिल हैं। आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज जी के बारे में टॉप-10 सवालों के जवाब?

यह भी पढ़ें- Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचा शराब पीकर राधा-राधा जपने वाला, बोले-ऐसा भक्‍त पहली बार मिला

Premanand Maharaj

यह भी पढ़ें- Premanand Maharaj: ज‍ब डॉक्‍टर ने कर दी प्रेमानंद जी महाराज की मौत की भविष्‍यवाणी, अब डॉक्‍टर का अता-पता नहीं

सवाल 1. प्रेमानंद महाराज से कैसे मिल सकते हैं?

जवाब-प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आपको श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट आना होगा, जो उत्‍तर प्रदेश के वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के पास परिक्रमा रोड पर भक्ति वेदांता हॉस्पिटल के सामने है। प्रेमानंद महाराज अपने आवास से रोजाना श्री राधाकेली कुंज आश्रम पैदल जाते हैं।

सवाल 2. प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम से कैसे जुड़ें?

जवाब-प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए आपको एक दिन पहले सुबह 09:30 बजे श्रीहित राधा केली कुंज संत निवास आना होगा और अपना नाम दर्ज कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ्त है। रजिस्ट्रेशन के बाद आप एकांतिक वार्ता, एकांतिक दर्शन, कीर्तन और सत्संग में महाराज जी से मिल सकते हैं।

सवाल 3. प्रेमानंद जी महाराज कितने बजे उठते हैं?

जवाब- अपने प्रवचनों में प्रेमानंद महाराज ने बताया कि वे बचपन से ही रात को 1:30 बजे उठ जाते हैं और 3 बजे तो वह भगवान का ध्यान करने के लिए अपना आसन ले लेते हैं। सुबह-सुबह उठने के लिए इच्छा शक्ति के साथ ही नियम भी जरूरी है।

सवाल 4. प्रेमानंद महाराज के दर्शन कैसे करें?

जवाब-प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए आपको वृंदावन जाना होगा। इसके लिए आप मथुरा रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएं और फिर यहां से बस या टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, जैसी आसपास की जगहों से आ रहे हैं तो बस सुविधा या फिर अपनी पर्सनल कार से आ सकते हैं।

सवाल 5. प्रेमानंद जी महाराज से दीक्षा कैसे लें?

जवाब- दीक्षा प्राप्त करने के लिए आपको राधाकेली कुंज पर सुबह 9:30 बजे पहुंचना होगा वहां पर महाराज जी आश्रम समिति के शिष्यों द्वारा महाराज जी से मिलने का टोकन प्रदान किया जायेगा जिससे आप महाराज से अगले दिन जा कर दिये गये समय पर मिल सकते हैं।

सवाल 6. प्रेमानंद महाराज का गांव कौन सा है?

जवाब-प्रेमानंद महाराज का जन्म अखरी गांव, सरसौल ब्लॉक, कानपुर, उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण (पांडेय) परिवार में हुआ था। बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था। इनकी माता का नाम रमा देवी और पिता का नाम शंभू पांडे था।

सवाल 7. प्रेमानंद महाराज की दिनचर्या क्या थी?

जवाब-प्रेमानंद महाराज की दिनचर्या की बात करें तो महाराज जी अपनी दिन की शुरुआत राधा नाम लेकर करते हैं। नित्य क्रिया करने के बाद महाराज जी अपने आहार में आधी रोटी-सब्जी लेते हैं। 3 घंटे आराम और नींद लेते हैं। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी ख़राब हैं।

सवाल 8. प्रेमानंद महाराज जी की उम्र कितनी है?

जवाब-प्रेमानंद महाराज की वास्‍तविक जन्‍मतिथि का कभी कोई उल्‍लेख सामने नहीं आया। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम के सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रेमानंद महाराज की उम्र करीब 60 वर्ष के आसपास है। महाराज काफी समय तक काशी में रहे और फिर वृंदावन आए।

सवाल 9. प्रेमानंद महाराज रात में कितने बजे निकलते हैं?

जवाब-अगर आप रात में प्रेमानंद जी के दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए महाराज जी के आश्रम राधाकेली कुंज में जाना होगा। यहां महाराज जी के दर्शन रात के 2:30 बजे हो सकते है।

सवाल 10. प्रेमानंद जी महाराज के चेले कौन थे?

जवाब-प्रेमानंद महाराज के मुख्य शिष्यों में से सबसे पहले है नवनागरी बाबा जी, जो महाराज जी के साथ आश्रम से लेकर सत्संगों में भी दिखाई देते हैं। मूल रूप से पाठनकोट पंजाब के निवासी नवनागरी बाबा पहले आर्मी में नौकरी किया करते थे। साथ ही उनके पिता भी आर्मी में अफसर थे।

(नोट-प्रेमानंद महाराज से जुड़े इन सवालों के जवाब मीडिया की खबरों पर आधारित हैं।)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+