Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Premanand Maharaj: ज‍ब डॉक्‍टर ने कर दी प्रेमानंद जी महाराज की मौत की भविष्‍यवाणी, अब डॉक्‍टर का अता-पता नहीं

Premanand Maharaj: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, पत्‍नी अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा, बेटी वामिका व बेटे अकाय के साथ सपरिवार प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में वृंदावन पहुंचे हैं। महाराज प्रेमानंद के सामने शीश झुकाया, आशीर्वाद लिया और उनसे वार्तालाप की, जिसका वीडियो महाराज ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस बीच जानिए प्रेमानंद महाराज जी की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्‍सा भी सामने आया है, जिसमें इनकी मौत की भविष्‍यवाणी तक कर दी गई थी। हालांकि वर्तमान में प्रेमानंद महाराज सकुशल हैं।

वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज अपने प्रवचनों में जीवन और मृत्यु पर अक्‍सर बातें करते हैं। इनका मानना है कि 'मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है और यह इंसान के कर्मों पर निर्भर करती है। अच्छे कर्म करने से अच्छा अंत होता है और बुरे कर्म करने से बुरा अंत होता है। मृत्यु से पहले का समय बहुत भयावह होता है।'

यह भी पढ़ें- Premanand Maharaj ji: अनिरुद्ध कुमार कैसे बने प्रेमानंद महाराज, 13 की उम्र में तड़के 3 बजे क्‍यों छोड़ा घर?

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महाराज के वायरल वीडियो

सोशल मीडिया में प्रेमानंद महाराज का एक अन्‍य वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बता रहे हैं कि स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से चलते उनको डॉक्‍टर ने कहा था कि आप ज्‍यादा से ज्‍यादा ढाई या पांच साल तक जीओगे, क्‍योंकि आपकी किडनी खराब होती जा रही है।' इसी किस्‍से पर प्रेमानंद महाराज चुटकी लेते कहते हैं कि डॉक्‍टर वाली उस बात को 18 साल तो हो गए। हम जिंदा हैं। डॉक्‍टर पता नहीं है कि नहीं?

Premananda Maharaj Disease: प्रेमानंद महाराज को क्‍या बीमारी है?

मशहूर कथावाचक प्रेमानंद महाराज किडनी संबंधी दिक्‍कतों से पिछले 18 साल से जूझ रहे हैं। बीच-बीच में उनकी डायलिसिस भी होती रहती है। दोनों किडनियां फेल होने के बावजूद जीवन के प्रति उनके प्रवचन और माथे पर तेज देख कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि वे स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कितनी तकलीफें झेल रहे हैं।

अप्रैल 2024 में संत प्रेमानंद महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्‍हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। हालांकि बाद में पूरी तरह से स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपने आश्रम लौट आए।

Premananda Maharaj Age: प्रेमानंद महाराज की उम्र क्‍या है, जन्‍म कब-कहां हुआ?

प्रेमानंद महाराज का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल ब्‍लॉक के गांव अखरी में ब्राह्मण (पांडे) परिवार में हुआ था। प्रेमानंद महाराज की इनकी माता का नाम रमा देवी व पिता का नाम शंभू पांडे था। प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था।

मीडिया से बातचीत में प्रेमानंद महाराज के आश्रम के लोगों ने बताया कि महाराज की उम्र 60 साल के आस-पास है। इन्‍होंने महज 13 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था और संन्‍यासी जीवन अपना लिया। तपस्‍वी के रूप में शुरुआती जीवन गंगा किनारे बनारस में बिताया और फिर वृंदावन आ गए। इनकी उम्र का एकदम सटीक वर्ष बताना मुश्किल है।

Premananda Maharaj Life: प्रेमानंद महाराज के मुताबिक मानव जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

  • सफलता पाने के लिए धैर्य और समर्पण की ज़रूरत होती है।
  • लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार कोशिश करनी चाहिए।
  • क्रोध मानव का सबसे बड़ा दुश्मन है।
  • क्रोध को नियंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए।
  • मन को प्रसन्न रखने के लिए केवल कार्य से जुड़ी बातों को सुनना चाहिए।
  • किसी की बातों को दिल से न लगाना चाहिए।
  • भगवान का आश्रय लेकर उनका नाम जपना चाहिए।
  • असफलताओं का दोष किसी और पर नहीं डालना चाहिए।
  • दान-पुण्य का काम करना चाहिए।
  • समान भाव से प्यार करना चाहिए।

प्रेमानंद महाराज से जुड़ीं अन्‍य खबरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+