VIDEO: Premanand Maharaj का धांसू कारनामा, बजाया हारमोनियम और सजा दी महफिल, वीडियो आग की तरह वायरल
Premanand Maharaj Viral Video: वृंदावन के पूज्य प्रेमानंद महाराज का एक बहुत ही प्यारा और दिल को छू लेने वाला रूप सामने आया है। अक्सर अपने सत्संग से लोगों को जीवन की राह दिखाने वाले महाराज इस बार एक बिल्कुल अलग रंग में दिखाई दिए।
हुआ यूं कि राधा रानी के कुछ भक्त महाराज से मिलने पहुंचे। वह अपनी लाडली श्री जी (राधा रानी) के लिए भेंट के रूप में एक सुंदर हारमोनियम लेकर आए थे। भक्त के मन में एक छोटी सी इच्छा थी कि महाराज अपने हाथों से इस हारमोनियम को बजाएं।

भक्त का सच्चा प्रेम और उसकी जिद देखकर महाराज मुस्कुरा दिए और उन्होंने हारमोनियम अपने पास रख लिया।जैसे ही महाराज जी ने हारमोनियम पर अपनी उंगलियां चलाईं और पहली धुन निकली, वहां बैठा हर इंसान बस देखता ही रह गया। वह संगीत इतना मीठा था कि सीधे दिल में उतर गया।
महाराज जी का हर काम राधा रानी को खुश करने के लिए होता है, इसलिए यह संगीत भी उनकी तरफ से अपनी लाडली जी के चरणों में एक छोटी सी भेंट थी। महाराज जी को इस तरह हारमोनियम बजाते देख वहां का पूरा माहौल खुशियों से भर गया।
सबसे खास बात तो महाराज जी की सादगी थी। हारमोनियम बजाते वक्त उनके चेहरे पर वैसी ही मासूम मुस्कान थी, जैसे किसी छोटे बच्चे की होती है। इस दुर्लभ नजारे को देखकर वहां मौजूद भक्तों की आंखें खुशी से छलक आईं और पूरा आश्रम किसी उत्सव की तरह महक उठा।
महाराज जी के धुन छेड़ने के बाद वहां मौजूद अन्य संतों ने भी बड़े प्यार से भजन गाना शुरू कर दिया। महाराज जी ने भी पूरी तल्लीनता और आनंद के साथ उन भजनों को सुना। भक्ति, मधुर संगीत और संतों के इस मिलन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोग महाराज की इस छिपी हुई कला को देखकर हैरान भी हैं और उनकी सादगी के दीवाने भी हो गए हैं।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications