Prayagraj MahaKumbh 2025: महाकुंभ मेले की जोरो पर हैं तैयारियां, घोड़ों पर गश्त कर रही पुलिस, लगाए 2700 कैमरे
Prayagraj MahaKumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हर 12 साल में एक बार लगने वाला यह भव्य महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी, 2025 तक चलेगा।
महाकुंभ मेले को लेकर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, महाकुंभ में मुख्य स्नान पर्व, जिसे "शाही स्नान" के नाम से जाना जाता है, 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को होगा।

इस बीच, प्रयागराज पुलिस महाकुंभ मेला 2025 से पहले गश्त के लिए घोड़ों का इस्तेमाल कर रही है। अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि महाकुंभ 2025 को लेकर शहर में जो हमारी परियोजनाएं संचालित हो रही थीं, उनका डिजिटलीकरण कर दिया गया है।
इस बार गूगल ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए हमें नेविगेशन सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि लोग अपने गूगल नेविगेशन से मेला क्षेत्र के सभी इलाकों को देख सकेंगे। इसके अलावा चतुर्वेदी ने कहा कि भाषानी ऐप को खोया-पाया केंद्रों पर लागू किया जाएगा।
जिससे 12 भाषाओं में अनुवाद की सुविधा मिलेगी।इस बार एआई का इस्तेमाल किया गया है। करीब 2700 कैमरे लगाए जा रहे हैं जो एआई युक्त हैं। एआई चैटबॉट भी लाया गया है जो एक एआई ऐप है जिसमें कोई भी किसी भी भाषा में कुंभ से जुड़ा सवाल पूछेगा तो उसे जवाब मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: Prayagraj MahaKumbh 2025: महाकुंभ पर यूपी रोडवेज की बसें भी होगी भक्तिमय, बजेगी रामधुन
पहले दिन ही करीब 15 से 16 हजार लोगों ने एआई चैटबॉट का इस्तेमाल किया। उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग प्रयागराज में प्रमुख स्थानों पर 20 छोटे मंच स्थापित करेगा। जिससे पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को 45 दिनों तक भारत की समृद्ध सांस्कृतिक झलक दिखाई जाएगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी।
इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को देश की विविध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाना है, जिससे उत्सव का अनुभव और भी अधिक रोचक और जीवंत हो सके।
ये भी पढ़ें: Digital Warriors: फेक न्यूज से निपटने के लिए UP पुलिस का 'डिजिटल वॉरियर्स' कैंपेन, महाकुंभ को लेकर कसी कमर












Click it and Unblock the Notifications