Prayagraj MahaKumbh 2025: महाकुंभ पर यूपी रोडवेज की बसें भी होगी भक्तिमय, बजेगी रामधुन
Prayagraj MahaKumbh 2025: आसथा और धर्म का प्रतीक महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी से संगम नगरी प्रयागराज में होने जा रहा है। महाकुंभ मेले को लेकर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस बीच, ऐसी खबर आ रही है कि महाकुंभ के चलते यूपी रोडवेज की सभी बसें भक्तिमय होगी और बसों में रामधुन बजेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकुंभ की तैयारियों के बीच परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खास निर्देश जारी किए है। इन निर्देशों के मुताबिक, यूपी रोडवजे की सभी बसों में भक्तिपूर्ण संगीत (रामधुन) बजाया जाएगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले महीने महाकुंभ का दिव्य और भव्य आयोजन होने जा रहा है।

MahaKumbh 2025: बसों में बजेगा भक्ति संगीत
महाकुंभ के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें बसों में भक्ति संगीत बजाना भी शामिल है। इतना ही नहीं, लखनऊ की इलेक्ट्रिक ही नहीं डीजल बसें भी महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी। शटल सेवा के रूप में चलने वाली सभी 50 बसें नई होंगी। यह बसें भी जनवरी के पहले सप्ताह में प्रयागराज पहुंच जाएंगी।
MahaKumbh 2025: सुरक्षा के लिए खास व्यवस्था
महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐस में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा खास व्यवस्थाएं की गई हैं। इतना ही नहीं, महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने 430 बसों का संचालन सुनिश्चित किया है।
Mahakumbh Special Flights: भक्तों के लिए विशेष उड़ानें
स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइन्स ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष उड़ानें शुरू की हैं। स्पाइसजेट ने बताया कि यह उड़ानें 12 जनवरी से 28 फरवरी, 2025 तक दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से संचालित होंगी। स्पाइसजेट ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए रोजाना नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है।
कहां से बुक कर सकेंगे एयरलाइन का टिकट
खबर के मुताबिक, महाकुंभ पहुंचने के लिए लोगों को फ्लाइट का टिकट बुक करना होगा। इसके लिए एयरलाइन ने टिकट बुक करने की गाइडलाइन जारी है। श्रद्धालु विशेष उड़ान की बुकिंग www.spicejet.com, स्पाइसजेट मोबाइल ऐप और ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टल और एजेंटों के माध्यम से कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पहली बार होगा फायर रोबोट का इस्तेमाल, ऐसे करता है काम, देखिये VIDEO
कितना होगा फ्लाइट का किराया
स्पाइसजेट के मुताबिक, हर शहर से प्रयागराज तक उड़ने वाली फ्लाइट का किराया भी अलग-अलग होगा। आइए जानते हैं किस शहर से कितना होगा किराया...
- दिल्ली टू प्रयागराज - 8000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक।
- अहमदाबाद टू प्रयागराज- 13665 रुपये से 16000 रुपये तक।
- मुंबई टू प्रयागराज- 10,313 रुपये से 13000 रुपये तक।
- बेंगलुरु टू प्रयागराज- 9700 रुपये से 16000 रुपये तक।
ये भी पढ़ें:- Maha Kumbh 2025: महाकुंभ जाने वालों के लिए गाइड बनेगा ये App, रास्ते से लेकर खाने तक मिलेगी हर जानकारी












Click it and Unblock the Notifications