उत्तर प्रदेश चुनाव: पोस्टर में दिखी डिम्पल और प्रियंका की केमिस्ट्री
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद दोनों ही दलों के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में पोस्टर जारी किया। पोस्टर में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत प्रियंका और डिम्पल की तस्वीर लगाई गई है।
वाराणसी। कांग्रेस और सपा के गठबंधन के बाद अब एक बार फिर पोस्टर वार देखने को मिला। जिसमे आगवानी करते हुए न तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिले और न ही कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी। दिखी तो डिम्पल और प्रियंका की केमिस्ट्री। read more:यूपी चुनाव से ही बनने लगी है 2019 के चुनाव की रणनीति

सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद दोनों ही दलों के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में पोस्टर जारी किया, पोस्टर में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत प्रियंका और डिम्पल की तस्वीर लगाई गई है और दोनों ही दलों के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने 300 से ज्यादा सीटों पर गठबंधन की जीत के साथ अबकी बार गठबंधन परिवार का नारा दिया।

पोस्टर जारी करने वाले इश्तकबाल कुरैशी ने कहा कि डिम्पल और प्रियंका की जोड़ी उत्तर प्रदेश में एक नया इतिहास लिखेगी, एक तरफ जहां राहुल और अखिलेश गठबंधन को दिशा देंगे तो वहीं प्रियंका और डिम्पल इसे मजबूती प्रदान करेंगी। read more:इलाहाबाद: भाजपा ने दलबदलू नेताओं को सर आंखों पर बिठाया. पढ़िए प्रत्याशियों के बारे में सबुकछ












Click it and Unblock the Notifications