मुलायम से मिले पीके, सपा-कांग्रेस साथ में लड़ सकती हैं यूपी चुनाव

मुलायम से पहले शिवपाल से भी लंबी बातचीत कर चुके हैं प्रशांत किशोर।

उत्तर प्रदेश। अगले साल के शुरुआती महीनों में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव से भाजपा विरोधी महागंठबंधन की अटकलों के बीच कांग्रेस के चुनाव प्रंबधक प्रशांत किशोर ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है।

prashant

कांग्रेस के चुनाव प्रबंधक प्रशांत किशोर ने समाजवादी पार्टी मुखिया से मंगलवार शाम को मुलाकात की। इस दौरान अमर सिंह भी मौजूद थे, जो प्रशांत किशोर को गाड़ी तक छोड़ने भी आए।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रबंधन का पूरा भार प्रशांत किशोर पर है। इसे देखते हुए इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि ये मुलाकात 2017 में कांग्रेस और सपा के साथ में चुनाव लड़ने को लेकर हुई है।

इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ एक महागठबंधन बनने केी संभावना जोर पकड़ने लगी है। इस महागठबंधन में सपा और कांग्रेस के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रखने वाले जाट नेता अजित सिंह का दल राष्ट्रीय लोकदल, जदयू, राजद और इसके अलावा भी छोटे दल शामिल हो सकते हैं।

भाजपा को रोकने की कोशिश में महागठबंधन का प्लान!

इससे पहले प्रशांत किशोर ने उत्‍तर प्रदेश सपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव से भी मुलाकात की थी। इस बैठक में जदयू नेता केसी त्‍यागी में भी मौजूद रहे थे।

सपा नेता शिवपाल यादव ने भी हाल ही में कई रालोद, जदयू और कई छोटे दलों के नेताओं से मुलाकात की है। इसे भाजपा को रोकने की कोशिश के तहत देखा जा रहा है।

कांग्रेस जहां लंबे समय से प्रदेश में अपनी खोई राजनीतिक जमान तलाश रही है, तो वहीं सपा सत्ता में होने के बावजूद परिवार में कलह के चलते कमजोर पड़ी है। ऐसे में दोनों साथ आ सकते हैं।

वहीं पिछले कुछ समय में भाजपा ने तेजी से उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन बनाई है। लोकसभा चुनाव में उसे प्रदेश में बड़ी सफलता मिली थी। यदि महागठबंधन होता है, तो ये सूबे में अगला चुनाव में सिर्फ तीन ताकतें ही होगीं। महागठबंधन, भाजपा और बसपा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+