NEET पेपर लीक मामले में घिरे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कितनी मिलती है सैलरी, कितने हैं अमीर?

Dharmendra Pradhan Salary, Net Worth: NEET परीक्षा पेपर लीक के बाद पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा रद्द किए जाने के बाद देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा और निराशा है। करीब 22.5 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, लेकिन पेपर लीक और गड़बड़ियों के कारण पर‍ीक्षा रद्द होने से इनके सपनों पर पानी फिर गया है। छात्र पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी महीनों की मेहनत और मानसिक दबाव का जिम्मेदार कौन है? यह मामला अब सिर्फ एक परीक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे शिक्षा सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष लगातार शिक्षा मंत्रालय पर सवाल उठा रहा है। कई छात्र संगठनों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की है। कई नेताओं ने NTA को भंग करने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। मामले की जांच CBI को सौंपे जाने के बावजूद छात्र संगठन सड़कों पर उतर आए हैं।

Dharmendra Pradhan

खास बात यह है कि 2024 में भी NEET पेपर लीक को लेकर विवाद उठा था और उस समय भी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान के पास ही थी। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में घिरे देश के शिक्षा मंत्री धमेंद प्रधान की सैलरी और संपत्ति को लेकर भी लोगों में काफी दिलचस्पी है। आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब?

Dharmendra Pradhan Salary: शिक्षा मंत्री को कितनी मिलती है सैलरी?

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान को हर महीने करीब ₹2.3-2.5 लाख तक कुल वेतन और भत्ते मिलते हैं। इसमें बेसिक सैलरी, सांसद भत्ता, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं शामिल होती हैं।
भारत सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को आधिकारिक बंगला, स्टाफ, सुरक्षा और यात्रा सुविधाएं भी मिलती हैं।

Dharmendra Pradhan Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं धमेंद्र प्रधान?

2024 लोकसभा चुनाव के हलफनामे के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान ने करीब ₹6.92 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की है। हलफनामे के अनुसार धमेंद्र प्रधान के पास चल संपत्ति लगभग ₹4.61 करोड़ की है और
लगभग ₹2.30 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके ऊपर करीब ₹53 लाख कर्जा है।

Dharmendra Pradhan कहां से करते हैं कमाई?

शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को मंत्री पद की सैलरी मिलती है। इसके अलावा उनकी कमाई कृषि और प्रापर्टी के किराए से होती है।

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द क्यों की गई?

NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी। परीक्षा के कुछ समय बाद सोशल मीडिया और कई राज्यों से "गेस पेपर" और असली प्रश्नपत्र के मिलान के दावे सामने आए। आरोप लगे कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री सेक्शन के 100 से ज्यादा सवाल परीक्षा से पहले ही लीक हो चुके थे।

National Testing Agency (NTA) ने शुरुआती जांच के बाद माना कि परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठे हैं। इसके बाद NEET-UG 2026 को रद्द कर दिया गया और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। यह NEET इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

CBI कर रही NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान और उत्तराखंड से जुड़े नेटवर्क पर शक जताया गया। "गेस पेपर" और असली प्रश्नपत्र में लगभग 126 सवाल समान पाए गए। कुछ राज्यों में गिरफ्तारियां भी हुईं। मामले की जांच बाद में Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंप दी गई।

2024 विवाद से क्या समानता है?

2024 में भी NEET-UG को लेकर पेपर लीक, ग्रेस मार्क्स और अनियमितताओं के आरोप लगे थे। बिहार और गुजरात में गिरफ्तारियां हुई थीं और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने माना था कि कुछ जगहों पर पेपर लीक हुआ, लेकिन पूरे देश में परीक्षा रद्द करने लायक "सिस्टमिक फेल्योर" के पर्याप्त सबूत नहीं मिले।

कब होगी दोबारा नीट परीक्षा?

NTA ने कहा है कि नई परीक्षा तारीख जल्द घोषित की जाएगी। साथ ही सरकार परीक्षा सुरक्षा और डिजिटल निगरानी को मजबूत करने के लिए नए SOP और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर काम कर रही है

NEET UG परीक्षा की गई रद्द, पेपर लीक के आरोपों पर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने क्‍यों चुप्‍पी साधी?
NEET UG परीक्षा की गई रद्द, पेपर लीक के आरोपों पर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने क्‍यों चुप्‍पी साधी?
NEET UG 2026: कब होगा दोबारा एग्जाम? क्या लगेगा Extra चार्ज? NTA के DG अभिषेक सिंह ने दिया ये जवाब
NEET UG 2026: कब होगा दोबारा एग्जाम? क्या लगेगा Extra चार्ज? NTA के DG अभिषेक सिंह ने दिया ये जवाब
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+