Trump China Visit: कैसे 5-T तय करेंगे ग्लोबल पावर बैलेंस? अमेरिका-चीन के बीच इस मीटिंग पर क्यों हैं सबकी नजर?

Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping की बीजिंग बैठक इस बार पांच बड़े मुद्दों पर टिकी है, जिन्हें 5-T कहा जा रहा है- Tariff (टैरिफ), Trade (व्यापार), Taiwan (ताइवान), Technology (तकनीक) और Tehran (तेहरान)। ये पांचों मुद्दे अब अमेरिका-चीन रिश्तों की नई दिशा तय करने वाले सबसे बड़े मोलभाव के हथियार बन चुके हैं।

Tariff: क्या है 145% का खतरा?

टैरिफ इस विवाद का सबसे बड़ा हथियार बन चुका है। अमेरिका ने 2024 के चुनावी वादों के बाद चीन के सामानों पर भारी टैरिफ लगाए, जो कई क्षेत्रों में लगभग 60% तक पहुंच गए हैं। यहां तक कि 145% तक टैरिफ का खतरा भी बातचीत में दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। 2025 के बुसान शांति समझौते के बाद टैरिफ बढ़ोतरी रोकी गई थी, लेकिन अमेरिका इसे दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है ताकि चीन खरीद समझौतों का पालन करे। वहीं चीन चाहता है कि ये टैरिफ पूरी तरह खत्म किए जाएं क्योंकि उसकी अर्थव्यवस्था पहले से दबाव में है।

Trump China Visit

Trade: सोयाबीन से लेकर रेयर अर्थ तक विवाद

अब व्यापार सिर्फ घाटे का मामला नहीं रह गया है, बल्कि रणनीतिक संसाधनों की लड़ाई बन चुका है। अमेरिका चाहता है कि चीन सोयाबीन, मक्का और बोइंग विमान खरीदने के समझौतों को पूरा करे। वहीं चीन ने जवाब में रेयर अर्थ मिनरल्स (Rare Earth Minerals) के एक्सपोर्ट पर कंट्रोल बढ़ा दिया है, जो अमेरिका के रक्षा और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए बेहद जरूरी हैं। दोनों देश एक-दूसरे पर इतने निर्भर हैं कि ज्यादा दबाव पूरी वैश्विक सप्लाई चेन को हिला सकता है।

Pakistan Betrayed US: किसी का सगा नहीं पाकिस्तान, Trump को भी दिया धोखा, ईरान को दी सीक्रेट मदद
Pakistan Betrayed US: किसी का सगा नहीं पाकिस्तान, Trump को भी दिया धोखा, ईरान को दी सीक्रेट मदद

Taiwan Crisis: एशिया का सबसे बड़ा फ्लैशपॉइंट

ताइवान आज भी सबसे संवेदनशील मुद्दा है। वहां सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका ने हाल ही में ताइवान को करीब 11 अरब डॉलर का हथियार पैकेज दिया है और साथ ही सेमीकंडक्टर उत्पादन को अमेरिका में शिफ्ट करने पर भी दबाव बनाया है। चीन चाहता है कि अमेरिका अपनी नीति में बदलाव करे और ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं से आगे जाकर खुलकर विरोध करे। यह मुद्दा दोनों देशों के बीच किसी भी समय बड़ा संकट पैदा कर सकता है।

Technology Tussle: AI और Chips पर नया Cold War

तकनीक अब अमेरिका-चीन टकराव का सबसे बड़ा मैदान बन चुका है। स्मार्टफोन, चिप्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इस लड़ाई के केंद्र में हैं। अमेरिका ने चीन की हाई-टेक कंपनियों पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं और एडवांस चिप बनाने वाली टेक्नोलॉजी पर रोक लगा दी है। हालांकि AI सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच कुछ सीमित सहयोग की संभावना भी बन रही है, ताकि ऑटोमेटेड हथियार और AI सिस्टम अनकंट्रोल न हो जाएं।

Tehran Crisis: तेल संकट बना नया सौदेबाजी हथियार

तेहरान यानी Tehran अब इस बातचीत में नया "वाइल्डकार्ड" बन गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और तेल कीमतों के 105 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने से ऊर्जा संकट गहरा गया है। चीन ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, जबकि अमेरिका उसे दबाव में लाने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप इस मुद्दे पर चीन को मध्यस्थ की भूमिका में भी देखना चाहते हैं, लेकिन इसके बदले अमेरिका को बाकी चार 'T' पर नरमी दिखानी पड़ सकती है।

Israel New Law: 7 अक्टूबर के हमलावरों को फांसी देगा इजरायल, Live होगा सब, संसद में पास हुए बिल में और क्या?
Israel New Law: 7 अक्टूबर के हमलावरों को फांसी देगा इजरायल, Live होगा सब, संसद में पास हुए बिल में और क्या?

दुनिया की सबसे बड़ी डील पर नजर

यह बैठक सिर्फ दो देशों की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी और सुरक्षा पर असर डाल सकती है। 5-T अब सिर्फ मुद्दे नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन तय करने वाले हथियार बन चुके हैं। अगर इस मीटिंग से ताइवान और तेहरान के परमानेंट हल नहीं निकलते हैं तो और ज्यादा नुकसान दोनों फ्रंट पर हो सकता है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+