Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 May: GT vs SRH, आज के मैच का टॉस कौन जीता?
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 May: आईपीएल 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अंक तालिका की दूसरे नंबर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना तीसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। प्लेऑफ की रेस अब इतनी रोमांचक हो गई है कि बेंगलुरु, हैदराबाद और गुजरात तीनों ही 14-14 अंकों पर बराबरी पर हैं। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गुजरात का पलड़ा भारी, हेड-टू-हेड में दबदबा (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 May)
इतिहास के पन्नों को पलटें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा हैदराबाद पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से गुजरात ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को केवल 1 मैच में सफलता मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। पिछले साल भी अहमदाबाद के इसी मैदान पर गुजरात ने हैदराबाद को 38 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी।

बल्लेबाजी बनाम गेंदबाजी का मुकाबला
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों की बड़ी जीत ने टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। गुजरात की ताकत उनके संतुलित लाइन-अप में है, जहां गिल और साई सुदर्शन जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाजों को जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर का साथ मिल रहा है। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगीसो रबाडा और राशिद खान की तिकड़ी काफी अनुशासित नजर आ रही है।
हैदराबाद के बल्लबाजों पर रहेगी नजर
दूसरी ओर पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद अपनी पावर-हिटिंग के लिए जानी जा रही है। पंजाब के खिलाफ 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी गुजरात के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। हालांकि, अहमदाबाद की पिच नंबर-5 (जिस पर आज मैच होना है) गेंदबाजों के लिए मददगार रही है, जहां पिछले मैचों में बड़े स्कोर नहीं बने हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे















Click it and Unblock the Notifications