NEET UG 2026: कब होगा दोबारा एग्जाम? क्या लगेगा Extra चार्ज? NTA के DG अभिषेक सिंह ने दिया ये जवाब
NEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी, जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं अब दूसरी परीक्षा कब होगी, ये सवाल हर स्टूडेंट के मन में चल रहा है जिसके बारे में अब एनटीए ने जवाब दिया है। NTA के DG अभिषेक सिंह ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमने यह मामला CBI को सौंप दिया है।'
'सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा और जेल भेजा जाएगा ताकि छात्रों के भविष्य पर कोई बुरा असर न पड़े। हम छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेंगे और यह पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। हमने यह भी फैसला किया है कि हम दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेंगे बल्कि पहली परीक्षा में लिया गया शुल्क भी वापस कर देंगे।'

'जांच से पता चला कुछ सवाल हमारे प्रश्न पत्र से मेल खाते थे'
उन्होंने आगे कहा कि '7 मई की रात को हमें एक व्हिसलब्लोअर के ज़रिए यह जानकारी मिली कि परीक्षा होने से पहले उस व्यक्ति को एक WhatsApp मैसेज मिला था जिसमें कुछ सवाल परीक्षा में आए सवालों से हूबहू मेल खा रहे थे, हमारा काम इन आरोपों की पुष्टि करना था और यह भी पता लगाना था कि क्या वे PDF 3 मई यानी परीक्षा के दिन से पहले किसी के पास उपलब्ध थे। जांच करने पर पता चला कि कुछ सवाल हमारे प्रश्न पत्र से मेल खाते थे।'
'Re Exam के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा'
'यह भी पता चला कि 1 और 2 मई को NEET पेपर का PDF कुछ लोगों के फोन पर उपलब्ध था,यह हमारी 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति के खिलाफ था। इससे उन छात्रों के भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता था जो परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे इसलिए उनके हित में, हमने यह कदम उठाया। हमने यह मामला CBI को सौंप दिया है।'
'सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा और जेल भेजा जाएगा ताकि छात्रों के भविष्य पर कोई बुरा असर न पड़े। हम छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेंगे और यह पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। हमने यह भी फैसला किया है कि हम दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेंगे, बल्कि पहली परीक्षा में लिया गया शुल्क भी वापस कर देंगे।'
दोबारा NEET परीक्षा कब होगी?
दोबारा NEET परीक्षा की तारीख के सवाल पर NTA के DG अभिषेक सिंह ने कहा, 'हम अगले 7-10 दिनों के भीतर आपको शेड्यूल बता देंगे, मैं अपनी टीम के साथ मिलकर इस पर फ़ैसला लेने की कोशिश कर रहा हूं। जब मुझे बताया गया कि आप लोग यहां मेरा इंतज़ार कर रहे हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे आकर आप लोगों से बात करनी चाहिए, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम परीक्षा में अब किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देंगे।'
कौन हैं NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह?
पेपर लीक के बाद NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह भी सवालों के घेरे में हैं, मालूम हो कि अभिषेक सिंह 1995 बैच के नागालैंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अभिषेक सिंह ने पिछले साल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) के महानिदेशक (DG) के रूप में कार्यभार संभाला था।
उन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेके और एमटेक करने के बाद ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री ली थी और उसके बाद उन्होंने 1994 में यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया था।












Click it and Unblock the Notifications