बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत से हिल गई पॉइंट्स टेबल, पाकिस्तान नीचे गिरा और टीम इंडिया को हुआ फायदा

WTC Points Table: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर इतिहास रच दिया। ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इस जीत ने न केवल बांग्लादेशी क्रिकेट के इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ा है बल्कि चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी खलबली मचा दी है।

इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टीम अंक तालिका में काफी नीचे संघर्ष कर रही थी लेकिन इस जीत से मिले अंकों ने उन्हें सीधे छठे पायदान पर पहुंचा दिया है। बांग्लादेश का अब जीत का प्रतिशत बढ़कर 44.44 हो गया है जिससे वह रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़ रही है। दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए यह हार किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। इस हार के कारण पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान से फिसलकर सातवें पायदान पर आ गई है।

WTC Points Table

टीम इंडिया को मिला फायदा

हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान की इस शिकस्त का फायदा सीधे तौर पर भारतीय टीम को मिला है। टीम इंडिया बिना मैच खेले ही अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज है जबकि न्यूजीलैंड दूसरे और दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं।

क्र टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक प्रतिशत
1
ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.5
2
न्यूजीलैंड 3 2 0 1 28 77.78
3
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75
4
श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
5
भारत 9 4 4 1 52 48.15
6
बांग्लादेश 3 1 1 1 16 44.44
7
पाकिस्तान 3 1 2 0 12 33.33
8
इंग्लैंड 10 3 6 1 38 31.67
9
वेस्टइंडीज 8 0 7 1 4 4.17

मामूली स्कोर पर सिमट गई पाकिस्तानी टीम

मैच की बात करें तो बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर अपनी टीम की जीत की नींव रखी। वहीं गेंदबाजी में नाहिद राणा ने अपनी गति और सटीकता से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। राणा ने इस मैच में पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की दूसरी पारी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान की टीम 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 163 रनों पर सिमट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+