यूपी चुनाव: राजपाल यादव को देखकर ड्यूटी भूल दरोगा ने सुरक्षा को लगाया पलीता
प्रत्याशी भाई का नामांकन कराने पहुंचे एक्टर राजपाल यादव को देखते ही दरोगा ड्यूटी भूलकर उनके साथ सेल्फी लेने लगे।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में आज बालीवुड एक्टर राजपाल यादव ने अपने छोटे भाई राजेश यादव का तिलहर विधानसभा सीट से नामांकन कराने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां एक तरफ राजपाल यादव की झलक पाने के लिए भीड़ लगी थी तो सेल्फी लेने की भी होड़ मची थी। Read Also: यूपी चुनाव में दिखा एक गजब नजारा, जब नामांकन कराने अर्थी पर पहुंची एक 'लाश'

सेल्फी लेने से पीछे नहीं हटे दरोगा
लेकिन नामांकन कक्ष से कुछ मीटर की दूरी पर तैनात एक दरोगा जी भी सेल्फी लेने मे पीछे नहीं रहे। दरोगा जी भूल गए कि उनकी ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई है। दरोगा जी अपनी ड्यूटी भूलकर नामांकन कक्ष से बाहर निकले राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेने लगे। सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात सिपाही को दरोगा जी ने अपना फोन देकर राजपाल के साथ फोटो खिंचवा लिया। जिसके बाद दरोगा जी काफी खुश नजर आए।

राजपाल को देखने जुटी थी भीड़
दरअसल आज जब राजपाल यादव अपने छोटे भाई का तिलहर विधानसभा सीट से नामांकन कराने लिए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे तो राजपाल यादव को देखने के लिए भारी भीड़ पहले से ही इकट्ठा हो गई थी। कोई राजपाल यादव के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था तो कोई सेल्फी लेना चाहता था। हलांकि वहां से पुलिस ने उनको पांच लोगो के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करवा दिया था।

पुलिस बनी राजपाल यादव की फैन
उसके बाद पुलिस ही राजपाल यादव की फैन बन गई। राजपाल यादव अपने भाई के साथ नामांकन कक्ष से जब बाहर निकले तो नामांकन कक्ष से कुछ मीटर की दूरी पर तैनात दरोगा अवनीश यादव अपने आप को रोक नही पाए और सीधे उन्होने राजपाल यादव से सेल्फी लेने की गुहार लगाई। हालांकि राजपाल यादव तो भीड़ के साथ सेल्फी देते चले आए तो दरोगा जी की बात कैसे मना कर सकते थे। फिर क्या था दरोगा अवनीश यादव अपनी ड्यूटी भुलकर सेल्फी लेने लगे। उसके बाद सेल्फी से जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने पास मे खड़े एक सिपाही को अपना फोन दिया और फोटो खिंचवाया। इसके बाद दरोगा जी खुलकर जाकर कुर्सी पर बैठकर अपनी फोटो देखने लगे।













Click it and Unblock the Notifications